Bindi Guide According Face Shape: गोल, ओवल या चौकोर चेहरा? जानिए कौन सी बिंदी देगी महारानियों सी सुंदर लुक

Published : Jun 07, 2025, 07:49 PM ISTUpdated : Jun 07, 2025, 07:50 PM IST
Which bindi suits my face shape

सार

अपने चेहरे के आकार के अनुसार बिंदी लगाकर अपने लुक को रॉयल बनाएं। गोल, ओवल, चौकोर, लंबे या दिल के आकार वाले चेहरे के लिए सही बिंदी चुनने के टिप्स जानें और महारानी जैसा लुक पाएं।

भारतीय महिलाएं लिपस्टिक लगाएं न लगाएं वो साड़ी, सूट और लहंगे के साथ माथे पर बिंदी जरूर लगाती हैं। बिंदी न सिर्फ महिला के चहरे कि सुंदरता भी बढ़ाती है, बल्कि ये उसके पुरे लुक को चेंज कर खूबसूरती पर चार चांद लगाती है। लेकिन बहुत सी लड़की औऱ महिलाओं को ये समझ नहीं होती है कि उनके चेहरे का टाइप क्या है और उनपर कैसी बिंदी जचेगी। अगर आप बिंदी पहनती हैं और चाहती हैं कि आपका लुक रॉयल यानी महारानी जैसा दिखे, तो जरूरी है कि आप अपने चेहरे के आकार (Face Shape) के अनुसार बिंदी चुनें। क्योंकि हर चेहरे पर हर आकार की बिंदी अच्छी नहीं लगती। सही बिंदी आपके लुक को और निखार देती है, जबकि गलत बिंदी चेहरा छोटा, बड़ा या अजीब दिखा सकती है।

1. गोल चेहरा (Round Face):

  • पहचान: गाल भरे हुए, जबड़ा और माथा लगभग बराबर, चेहरे की चौड़ाई ज्यादा।
  • बिंदी कैसी चुनें:
  • लंबी और पतली बिंदी (Vertical/Teardrop shape)
  • आड़ी-लंबी डिजाइन, जैसे – चंदन बिंदी या पतली स्टोन वाली लंबी बिंदी
  • चेहरा लंबा और बैलेंस्ड दिखता है
  • गालों की गोलाई कम महसूस होती है
  • लुक में ग्रेस आता है
  • Avoid: बहुत चौड़ी या गोल बिंदी, ये और गोलपन बढ़ाएंगी।

2. ओवल चेहरा (Oval Face):

  • पहचान: माथा थोड़ा चौड़ा, ठोड़ी पतली, पूरी लंबाई में संतुलित।
  • बिंदी कैसी चुनें:
  • किसी भी आकार की बिंदी चल सकती है
  • खासकर गोल, अर्धचंद्राकार, स्टोन वाली, या कलरफुल डिजाइन बिंदी
  • यह चेहरा पहले से ही संतुलित होता है, तो बिंदी केवल एक्सप्रेशन बढ़ाती है
  • ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक में चलती है
  • Experiment Allowed: ओवल चेहरे वाली महिलाएं अलग-अलग बिंदी स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।

3. चौकोर चेहरा (Square Face):

  • पहचान: माथा चौड़ा, जबड़ा उभरा हुआ और फेस कट तीखा।
  • बिंदी कैसी चुनें:
  • मुलायम किनारों वाली गोल या अंडाकार बिंदी
  • क्लासिक कुमकुम बिंदी, स्टोन या मीडियम आकार की गोल बिंदी
  • चेहरा सॉफ्ट और आकर्षक दिखता है
  • तीखे जबड़े संतुलित लगते हैं
  • Avoid: बहुत चोटी या पतली लंबी बिंदी, इससे चेहरा और सख्त दिखेगा।

4. लंबा चेहरा (Long Face):

  • पहचान: माथा से ठोड़ी तक लंबा स्ट्रक्चर, फेस स्लिम लगता है।
  • बिंदी कैसी चुनें:
  • गोल और चौड़ी बिंदी
  • साइड डिजाइन वाली बिंदी, चंद्रमा या मांडला आकार की
  • चेहरा छोटा और बैलेंस में दिखेगा
  • माथे की लंबाई संतुलित हो जाएगी
  • Avoid: लंबी बिंदी या तिरछी डिजाइन, इससे चेहरा और लंबा दिखेगा।

5. दिल के आकार वाला चेहरा (Heart-Shaped Face):

  • पहचान: माथा चौड़ा, ठोड़ी नुकीली या पतली।
  • बिंदी कैसी चुनें:
  • छोटी गोल या बूंदनुमा बिंदी
  • माथे के नीचे की तरफ पहनें, यानी आंखों के पास
  • माथे का चौड़ापन बैलेंस होगा
  • ठोड़ी की नुकीली बनावट नरम दिखेगी
  • Avoid: माथे के ऊपरी भाग में बहुत बड़ी या स्टोन वाली बिंदी

Extra Styling Tips (महारानी जैसा लुक पाने के लिए):

  • साड़ी/लहंगे के साथ बिंदी मैच करें – जैसे लाल साड़ी पर सिंदूरी बिंदी
  • बिंदी के साथ मांगटीका या माथा पट्टी पहनें – रॉयल लुक के लिए
  • Occasion के अनुसार चुनें – शादी, पूजा, ऑफिस या कैजुअल
  • Glossy, Matte या Stone Finish – जो आपकी स्किन और आउटफिट से मेल खाए

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन
गोल सर्कल मेहंदी की 7 ट्रेंडी डिजाइन, हथेली और पैरों पर लगेगी एलिगेंट