गुरु पूर्णिमा पर टीचर्स पहनें 6 कॉटन सूट, क्लासरूम में दिखेंगी सबसे अलग

Published : Jul 24, 2026, 10:03 AM IST
cotton kurta set for teachers

सार

Guru Purnima Outfit Ideas: गुरु पूर्णिमा 2026 पर टीचर्स के लिए कॉटन कुर्ता सेट पहनने का सोच रही हैं? यहां देखें फ्लोरल, प्लाजो और एंब्रॉयडरी वाले 6 फैंसी सूट डिजाइन, जिन्हें आप स्कूल-कॉलेज में पहनने के अलावा आउटिंग पर भी पहन सकती हैं।

अगर आप पेशे से टीचर हैं और गुरु पूर्णिमा के मौके पर स्कूल-कॉलेज में हटकर दिखना चाहती हैं तो क्यों न बेसिक आउटफिट की बजाय कुछ ऐसा चुना जाए जो स्टाइल भी दिखाए और कमाल का आराम भी दे। अगर ये दोनों चीजें एक साथ चाहिए तो कॉटन कुर्ता सेट को चुनना सस्टेनबल और डिसेंट विकल्प है। यहां चेक करें ऐसे ही फैंसी सूट डिजाइन्स कलेक्शन जो आपको भी पसंद आएंगे।

फ्लोरल कॉटन कुर्ता सेट विद दुपट्टा

गुरु पूर्णिमा पर वाइब्रेंट कलर में आने वाला कॉटन कुर्ता सेट आप पहन सकती हैं। यह फ्लोरल वर्क प्रिंट पर आता है। साथ में वी नेकलाइन, कंट्रास्ट एंब्रॉयडरी और गोटा पट्टी वर्क है। ये सिंपल-एलिटेंग पीस है जो फॉर्मल लुक देने में कमी नहीं रखेगा। आप इसे मिनिमल मेकअप और लेस ज्वेलरी पर स्टाइल करें।

प्लाजो-कुर्ता कॉटन सेट

ग्रीन कलर और ऑल ओवर बूटी-मोटिफ प्रिंट डिजाइन वाला यह सूट पहनने में बेहद आरामदायक है। इसमें कुर्ती सिंपल रखते हुए हैवी लुक कॉटन दुपट्टा दिया गया है। यह सेट एथनिक वर्कवेयर के लिए बेस्ट है। आप गुरु पुर्णिमा 2026 पर इसे पहन क्लासिक लुक पा सकती हैं।

कॉटन सूट की डिजाइन

ज्यादा चमक-धमक की बजाय आप इस तरह का कॉटन सूट वियर कर सकती हैं। यह पहनने में बहुत हल्का और दिखने में आरामदायक है। साथ में की होल कॉलर कट नेकलाइन कमाल लगती है। अगर आप भी एंब्रॉयडरी बटन डिटेलिंग पसंद करती हैं तो इसे चुनें। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर और ऑक्सीडाइज्ड झुमका लुक कंप्लीट करेंगे।

ये भी पढ़ें- रबर प्लांट की कटिंग से जड़ें नहीं आ रहीं? इन आसान टिप्स से बढ़ेगी ग्रोथ

कॉटन सलवार सूट की लेटेस्ट डिजाइन

सॉफ्ट-वॉर्म और कूल लुक के लिए पिंक ब्लॉक प्रिंटेड कॉटन प्लाजो साइट डिसेंट विकल्प है। इसमें ओवर ओल बूटी प्रिंट संग एंब्रॉयडरी का सुंदर काम है। साथ में वाइड लेग प्लाजो, बॉर्डर और ब्लॉक प्रिंट वर्क है। जबकि दुपट्टे को स्ट्राइप्स वर्क पर सोबर रखा गया है। यह कॉलेज में आपको फेमिनिन और एलिगेंट लुक देगा।

ये भी पढ़ें- सावन में पंजाबी पटियाला सूट से दिखाएं देसी स्वैग, चुनें 6 डिजाइन

मल्टीकलर फ्लोरल कॉटन सेट

प्रीमियम और लग्जरी वाइब के लिए व्हाइट कॉटन बेस वाला यह सूट कमाल है। इसमें जगह-जगह वाइब्रेंट ब्लू पिंक मोटिफ बने हुए हैं। साथ में वी नेक के साथ लेस बॉर्डर डिटेलिंग हैं। वहीं, बॉटम में एंकल लेंथ कॉटन पैंट लुक कंप्लीट करेगी। आप स्मार्ट-सोफिस्टिकेटेड फ्यूजन चाहती हैं तो इसे चुनना बनता है।

ग्रीन कलर कॉटन सूट न्यू डिजाइन

हरे रंग का यह कॉटन सूट वाइब्रेंट और फंकी लुक देता है। इसमें फ्लोरल वर्क के साथ गले पर भारी एंब्रॉयडरी की गई है। साथ में प्रिंटेड वाइड लेग प्लाजो और मैचिंग कॉटन दुपट्टा लुक बैलेंस करेगा। यह कूल सेटल सूट है जिसे आप हर कॉलेज के अलावा आउटिंग पर भी पहन सकती हैं।

कॉटन सलवार सूट स्टाइलिंग टिप

  • इस कॉटन सूट के साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके पहनें
  • फुटवियर ओपन टो हील्स, न्यूडी स्ट्रेपी सैंडल या कोल्हपुरी चप्पल चुनें
  • मिनिमल ड्युई मेकअप, लाइट लिपस्टिक एलिगेंस बढ़ाएगी

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

₹ 500 में बर्थडे पार्टी डेकोर के 5 आइडिया, हर कोई देखते ही करेगा तारीफ
Corner Shelf Design: बटरफ्लाई से फ्लोरल डिजाइन तक, देखें कॉर्नर शेल्फ के स्टनिंग स्टाइल