Guru Purnima 2026 Gift Ideas: गुरुपूर्णिमा में अपने गुरुदेव को दें ये 5 खास उपहार, बरसेगी गुरु कृपा और प्रेम

Published : Jul 28, 2026, 01:00 PM IST
Guru Purnima 2026 Gift Ideas

सार

Guru Purnima 2026 Gift Ideas: गुरुपूर्णिमा 2026 पर गुरुदेव और गुरु मां को क्या उपहार दें? जानिए 5 सबसे शुभ और आध्यात्मिक गिफ्ट आइडिया, जो गुरु कृपा, प्रेम और आशीर्वाद प्राप्त करने में सहायक माने जाते हैं। पढ़ें आसान, पारंपरिक और अर्थपूर्ण उपहारों की पूरी सूची।

गुरुपूर्णिमा गुरु के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और समर्पण व्यक्त करने का सबसे पावन अवसर माना जाता है। इस दिन केवल महंगे उपहार नहीं, बल्कि भावनाओं से भेंट की गई छोटी-सी वस्तु भी गुरु का आशीर्वाद दिलाती है। आइए जानते हैं गुरुदेव और गुरु मां को देने के लिए 5 ऐसे खास उपहार, जो प्रेम, सम्मान और सेवा का प्रतीक माने जाते हैं, जिसे भेंट कर अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

आध्यात्मिक ग्रंथ या धार्मिक पुस्तकें

गुरुदेव और गुरु मां को भगवद्गीता, श्रीमद्भागवत, रामचरितमानस, उपनिषद, भक्तमाली या अन्य आध्यात्मिक ग्रंथ भेंट करना श्रेष्ठ माना जाता है। ज्ञान का उपहार सबसे पवित्र दान माना जाता है और यह गुरु के ज्ञान-प्रसार के कार्य में भी सहायक बनता है। सुंदर कवर और श्रद्धापूर्वक पैक की गई पुस्तक उपहार को और भी खास बना देती है। आप चाहें तो कलम, दवाद और लिखने के लिए खास लेखन पुस्तिका भी दे सकते हैं।

पूजा सामग्री और मंदिर सेवा का सामान

चंदन, धूप, अगरबत्ती, घी के दीपक, पीतल की आरती थाली, घंटी या सुंदर पूजा वस्त्र जैसे गिफ्ट धार्मिक कार्यों में यूजफुल होते हैं। यदि गुरु आश्रम में रहते हैं, तो मंदिर सेवा में आने वाली आवश्यक सामग्री देना भी पुण्यदायी माना जाता है। यह उपहार श्रद्धा और सेवा दोनों का संदेश देता है।

इसे भी पढ़ें- Guru Purnima Card: गुरु पूर्णिमा में टीचर्स के लिए बनाएं सिंपल ट्रिक से 5 कार्ड, दिल से मिलेंगी दुआएं

फल, मिठाई और सात्विक प्रसाद की भेंट

ताजे मौसमी फल, सूखे मेवे, शुद्ध घी की मिठाई या घर में बने सात्विक प्रसाद को प्रेमपूर्वक अर्पित करना भारतीय परंपरा का हिस्सा है। यह उपहार केवल सम्मान का प्रतीक नहीं होता, बल्कि गुरु के प्रति अपनी कृतज्ञता और शुभकामनाओं को भी दर्शाता है। आप चाहें तो गुरु के पसंद की चीजें घर पर बना कर गिफ्ट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा पर क्यों बनाई जाती है रंगोली? जानें वजह और देखें 6 खूबसूरत डिजाइन

सेवा, दान और आश्रम के लिए सहयोग

यदि गुरु किसी आश्रम या सेवा कार्य से जुड़े हैं, तो उनकी आवश्यकता के अनुसार अन्नदान, वस्त्रदान, गौसेवा या आर्थिक सहयोग करना सबसे अर्थपूर्ण उपहार माना जाता है। निस्वार्थ सेवा का भाव गुरु को सबसे अधिक प्रिय होता है और यही सच्ची गुरु दक्षिणा भी कहलाती है।

हेंड रिटन लेटर और फूल अर्पित करें

आज के डिजिटल दौर में अपने हाथों से लिखा गया धन्यवाद लेटर और हाथों से बने ताजे फूलों का गुलदस्ता इमोशनल गिफ्ट हो सकता है। लेटर में गुरु से मिले जीवन के संस्कार, प्रेरणा और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त करें। यह छोटा-सा उपहार भी गुरु के हृदय को छू सकता है और आपके संबंध को और मजबूत बनाता है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Guru Purnima 2026 Wishes in Hindi: गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु को भेजें ये दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, हर शब्द में झलकेगा सम्मान
Guru Purnima Decoration 2026: चार्ट पेपर से फ्लावर डेकोरेशन तक, क्लासरूम सजाने के आसान तरीके