शैंपू करने से लेकर बालों में तेल लगाने तक, जावेद हबीब से जानें सही तरीका

Published : May 11, 2023, 08:37 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम ना तो खुद पर ध्यान दे पाते हैं और ना ही खानपान पर। जिसकी वजह से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इतना ही नहीं बालों की रंगत चली जाती है। बाल बेजान और टूटने लगते हैं। असमय सफेद होने लगते हैं।

PREV
16

बाल खूबसूरती को निखारता है, ऐसे में अगर ये सिर से गायब होने लगे या इसकी चमक चली जाए तो आत्मविश्वास में कमी आने लगती है। मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने बालों का ख्याल रखने के लिए कुछ टिप्स बताए हैं। आइए जानते हैं।

26

शैंपू करने का सही तरीका

ज्यादातर लोग शैंपू करने का सही तरीका नहीं जानते हैं। दोनों हाथों पर शैंपू लेते हैं और उसे सीधे अपने बालों पर लगा देते हैं। लेकिन जावेद हबीब की मानें तो यह तरीका बिल्कुल गलत है।शैंपू को सीधे बालों पर लगाने से कुछ एक्टिव कंपाउंड बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए शैंपू को हमेशा पानी में मिलाकर बालों पर अप्लाई करना चाहिए। इससे बालों को नुकसान से बचाया जा सकता है।

36

एंटी डैंड्रफ शैंपू का ज्यादा ना करें

एंटी डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल ज्यादा नहीं करने का सुझाव जावेद हबीब देते हैं। उनका कहना है कि ये बालों को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए हफ्ते में दो बार ही इसे बालों पर अप्लाई करें।

46

तेल लगाने का सही तरीका

हम सब तेल जड़ों से लगता हैं। लेकिन जावेद हबीब का कहना है कि हेयर ऑयलिंग जड़ों से नहीं बल्कि बालों में करनी चाहिए। शैंपू करने के 10 मिनट पहले बालों में तेल लगाने चाहिए। इससे बालों में शाइनिंग बनी रहती है।

56

बालों में मेहंदी लगाएं

जावेद हबीब बालों में कलर करने से बचने की सलाह देते हैं। इसके साथ ही कहते हैं कि मेहंदी 100 प्रतिशत नेचुरल हो तो ही बालों में लगाएं। रंग वाली मेहंदी बालों को ड्राई कर देती है।

66

प्याज का रस या फिर तेल

प्याज का रस बालों के लिए काफी अच्छा होता है। यह टूटते बालों को रोकने के लिए कारगर होता है। जबकि तेल उतना कारगर नहीं होता है। तो अगर आपके बाल टूट रहे हैं तो प्याज का रस सीधे बालों पर अप्लाई करें, महंगे प्याज वाले तेल की बजाय।

और पढ़ें:

Mother's Day 2023: मदर्स डे पर मां को देना चाहते हैं साड़ी, तो रेखा समेत इन सेलेब्स की साड़ियों से लें आइडिया

इस देश के लोग भूल गए हैं हंसना, पैसे देकर स्माइल करने की ले रहे हैं ट्रेनिंग

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories