
Hair Care Tips: बालों का झड़ना या बेजान होन, नए बालों का न उगना ऐसी समस्याएं हैं जिनसे कई लोग परेशान रहते हैं। कोशिश यही होती है कि बालों की इस तरह से देखभाल की जाए कि बालों को बढ़ने और लंबे होने में मदद मिले। ऐसे में दादी मां का बताया एक नुस्खा काफी कारगर साबित हो सकता है। दरअसल कई ऐसे तेल (Hair Oil) हैं जो बालों को जड़ों से पोषण देते हैं और बढ़ने में मदद करते हैं। ऐसे ही एक नुस्खे में दादी मां ने बताया है कि कौन से 3 तेल सिर पर लगाने से बाल बढ़ने लगते हैं और घने (Thick Hair) हो जाते हैं। आप भी ये नुस्खा आजमा सकते हैं।
इस तेल को बनाने के लिए आपको नारियल तेल, अरंडी का तेल और थोड़ा सा रोजमेरी एसेंशियल ऑयल एक साथ मिलाना होगा। इन तीनों तेलों का मिश्रण बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। नारियल का तेल बालों को नमी देता है, अरंडी का तेल बालों का झड़ना कम करता है और बालों को मजबूत बनाता है, जबकि रोजमेरी एसेंशियल ऑयल स्कैल्प को स्वस्थ रखकर बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है। इन तेलों के मिश्रण से सिर की मालिश करने से बाल जड़ों से मजबूत होते हैं और बाल बढ़ने लगते हैं। आप इस वीडियो को इस लिंक पर देख सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.