Home Hall Decor: 5-10रु में हॉल डेकोरेशन, ये आइटम बदल देंगे घर की रंगत

Published : Apr 24, 2026, 11:14 AM IST

Hall Decoration Ideas & Crafts:  हॉल को डेकोरेटिव दिखाने की चाहत हैं लेकिन महंगे शोपीस खरीदने का बजट नहीं है तो माइंड की क्रिएटिविटी दिखाते हुए 5-10रु. में क्रिएटिव क्राफ्ट आइडियाज जो घर की शोभा बढ़ाने के साथ आपका हुनर भी दिखाएंगे।

PREV
14
हॉल सजाने का सस्ता जुगाड़

घर की सुंदरता केवल फर्नीचर से नहीं बल्कि होम डेकोर आइटम से होती है। यही वजह है कि आजकल लोग मॉडर्न शोपीस, सीनरी खरीदना पसंद करते हैं। हालांकि, इसके लिए हर किसी का बजट नहीं होत। ऐसे में दिमाग का इस्तेमाल करते हुए 5-10रु. की चीजों से हाल को सुंदर बनाया जा सकता है। फोटो गैलरी में देखें ऐसी ही कुछ गजब के आइडियाज। 

24
आइसक्रीम स्टिक क्राफ्ट आइडियाज

Ice Cream स्टिक फेंकने के बजाय बल्कि होम डेकोरेशन के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है, जो दिखने में न केवल यूनिक लगती है बल्कि बजट फ्रेंडली भी होती है। बाजार में 5-10रु के अंदर ढेर सारी स्टिक्स मिल जाएंगी।

1. वॉल हैंगिंग बनाएं

आइसक्रीम स्टिक को अलग-अलग शेप में जोड़कर इस तरह का वॉल हैंगिंग बनाया जा सकता है। ये लेयर्ड वी पैटर्न पर हैं, इसे स्टाइलिश कलरफुल पेंट बना रहा है। आप डार्क और वाइब्रेंट रंगों का ही इस्तेमाल करें, अगर दीवारें सफेद रंग की हैं। अब इसे पतली सी लकड़ी से जोड़ दें। जब इसे हॉल की खाली दीवार पर लगाएंगी यकीन मानिए ये अलग से चमकेगा।

2. स्टिक लैंप प्लांटर

हॉल में सोफा है तो साइड टेबल भी जरूर होगी। इसे कंप्लीट करने के लिए आप कार्डबोर्ड और स्टिक से खूबसूरत प्लांटर बना सकती हैं। इसमें रंगों की बजाय कलरफुल बटनों का इस्तेमाल हुआ है। इन्हें आप किसी भी रंग के आर्टिफिशियल फूल सजाएं।

34
थर्माकोल ग्लास DIY

थर्माकोल ग्लास भी 5-10रु पैकेट बाजार में मिल जाएगा, ये भी DIY क्राफ्ट का सस्ता और किफायती विकल्प है। आप इसकी मदद से wind chimes bell बना सकती हैं, जो खिड़की और हॉल तक आने वाले रास्ते पर प्यारा लगेगा। तस्वीर में दो अलग-अलग तरह के चिम्स बेल दिखाई गईं हैं। ग्लास में छेद करते हुए कलरफुल रस्सियों से कवर किया है। इसे स्पेशल लटकते हुए बीडेड बॉल बना रहे हैं, आप चाहें तो घुंघरूों का इस्तेमाल करें। घर रस्सी नहीं है तो आप 5-6 ग्लास में मनपसंदीदा स्केच से आर्ट बनाएं और फिर टेसल्स से सजाते हुए लटका दें।

ये भी पढ़ें- White Stone की लग्जरी अदा ! वेडिंग में पहनें 350रु.वाले Necklace Set

44
चाट चम्मच क्राफ्ट

चाट के साथ अक्सर छोटे चम्मच का इस्तेमाल होता है, इनका पैकेट 5-10रु में मिल जाएगा। आप इसकी मदद से Wall Decor Showpiece बना सकती हैं। जरूरत होगी, जालीदार फ्रेम, 40-50 चम्मच और थोड़े से पेंट की। जाली के किनारों पर कलरफुल चम्मच लगाकर बीच में क्ले से 3d लुक दें। ये दिखने में बिल्कुल मंडला आर्ट जैसी लगता है। साथ ही अगर फ्रेम नहीं मिल रहा है तो आप कार्डबोर्ड पर लकड़ी के चम्मचों से ऐसी लेयर्ड हैंगिंग बनाएं। ये भी आसान और क्रिएटिव लुक है।

ये भी पढ़ें- Monsoon Gardening: अभी उगाएं मानसून में पाएं ! बालकनी के लिए 10 सब्जी-फल

Read more Photos on

Recommended Stories