What to grow before Monsoon: बारिश का मौसम आने से पहले किचन गार्डन में लगाएं ये 10 सब्जी और फूल,। जानें आसान गार्डनिंग टिप्स और पौधों की देखभाल करने का आसान तरीका।

मानसून आने में ढेड़ से दो महीने का वक्त बचा है। ऐसे में आप गार्डन में सब्जियां- फूल लगाने की सोच रहे हैं तो ये मौसम बढ़िया है। अभी फसल बोने से 2-2.5 महीने में फल जाएंगे। इस आर्टिकल में हम लेकर आए हैं, ऐसी 10 फसलों की जानकारी जो बोने में आसान है और फल भी जबरदस्त देती हैं। इन्हें खेत-खलिहान से लेकर छोटे से किचन गार्डन में भी उगाया जा सकता है। यहां जानें सभी के बारे में विस्तार से।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गर्मी-बारिश के मौसम में उगने वाली सब्जियां

  1. भिंडी- अप्रैल के महीने में भिंडी के बीज मिट्टी में लगा दें, जो जून-जुलाई तक फल देने लगेंगे। इसे हल्के पानी की आवश्यकता होती है और ये 40 डिग्री तापमान में भी अच्छे फल देती है। अगर आप बारिश के मौसम में भिंडी फ्राई का मजा लेना चाहते हैं तो इसे गमले में लगाएं।
  2. लौकी- घर की बालकनी, या छत पर लौकी की बेल लगाई जा सकती है। ये गर्मी हो या बारिश, तेजी से बढ़ती है। आप इसे जाली से बांध दें ताकि फल नीचे न झुके।
  3. करेला- बारिश के मौसम में भरवा करेले खाने का मन करता है तो आप रात भर इसके बीज पानी में भिगोकर मिट्टी में लगा दें। साथ ही बेल को जाली देना न भूलें। ये पौधा बारिश में फल जल्दी देता है।
  4. टमाटर- यह पौधा सदाबहार है जो हर मौसम में उगाया जा सकता है। आप गर्मियों से लेकर मानसून में इसे लगाएं, और ढेर सारे फल पाएं।
  5. चौलाई- पालक की तरह चौलाई भी पत्तेदार सब्जी है, जो 20-25 दिनों में आ जाती है। इसके लिए छोटा सा गमला लें, खाद-मिट्टी के मिश्रण में बीज छिड़क दें और हर रोज पानी दें। 

ये भी पढ़ें-Old Toys Reuse: पुराने-टूटे खिलौने फेंके नहीं, पौधों के लिए बनाएं मिनी प्लांटर

गर्मी-बारिश में कौन से फूल लगाने चाहिए ?

  1. गेंदा- मौसम कोई भी गेंदा का पौधा हमेशा जममग रहता है। आप इसे उपजाऊ मिट्टी में बीज से लगा सकते हैं। इसकी महक घर को महकाने के साथ कीड़े-मकौड़े भी दूर रखती है।
  2. जीनिया- अप्रैल से जून के मौसम में जीनिया पौधा अच्छे से खिलता है। इसे धूप पसंद होती है। आप रंग-बिंरगे फूल पसंद करती हैं तो इसे गार्डन में जरूर शामिल करें।
  3. बालसम- कलरफुल फूल चाहिए तो बालसम का पौधा अप्रैल और मई के महीने में लगा दें। ये पौधा हमेशा बारिश के पहले लगाना चाहिए, क्योंकि मानसून में यह बहुत तेजी से खिलता है।
  4. कॉसमॉस- यह पौधा उन घरों के लिए बढ़िया है, जिनके पास देखभाल का समय नहीं है। आप इसे कम खाद और कम पानी में लगा सकते हैं। ये दिखने में बहुत खूबसूरत लगता है।
  5. पोर्टुलाका- Portulaca Plant बिना देखभाल के भी ढेर सारे फूल देता है। इसे कम पानी और ज्यादा धूप पसंद है। खास बात है कि यह गर्मियों से लेकर मानसून में जमकर फूल देता है।

ये भी पढे़ं-Juice Straw Craft: जूस स्ट्रा का डेकोरेटिव यूज, घर के लिए बनाएं 5 होम डेकोर आइटम