Handmade Door Mats: जूट, पोम-पोम और प्लास्टिक बैग्स से बनाएं ट्रेंडी डोर मैट

Published : May 25, 2026, 01:30 PM IST
Handmade Door Mats

सार

DIY Door Mat Ideas: पुराने कपड़ों, टॉवल, जूट की रस्सी और प्लास्टिक बैग्स से घर पर आसानी से ट्रेंडी हैंडमेड डोर मैट बनाए जा सकते हैं। ये DIY डोर मैट कम बजट में घर को एस्थेटिक और क्रिएटिव लुक देते हैं।

DIY Home Decor: आजकल हैंडमेड डोर मैट्स का ट्रेंड काफी बढ़ गया है, क्योंकि ये कम बजट में घर को एस्थेटिक और क्रिएटिव लुक देते हैं। खास बात यह है कि आप इन्हें घर के पुराने सामान से आसानी से बना सकते हैं। पुराने कपड़े, टॉवल, रस्सी या प्लास्टिक बैग्स जैसी चीजों को रीयूज करके आप खूबसूरत और यूनिक डोर मैट तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और क्रिएटिव DIY डोर मैट आइडियाज।

पुराने कपड़ों से बनाएं डोर मैट

पुरानी टी शर्ट, कॉटन कुर्ती, बेडशीट, साड़ी और लेगिंग्स से आप आसानी से डोर मैट बना सकते हैं। इसके लिए कपड़ों को लंबी स्ट्रिप्स में काट लें। अब इन स्ट्रिप्स की चोटी (Braid) बनाएं। इसके बाद इस चोटी को गोल या रेक्टेंगल शेप में घुमाते जाएं और सुई धागे या ग्लू गन की मदद से फिक्स करें। आपका खूबसूरत हैंडमेड डोर मैट तैयार हो जाएगा।

और पढ़ें- DIY Doormat From Old Clothes: घर के पुराने कपड़ों को फेंके नहीं, बनाएं पायदान की कुछ लेटेस्ट डिजाइन

वूलन पोम-पोम डोर मैट

अगर बच्चों के आर्ट एंड क्राफ्ट प्रोजेक्ट के बाद आपके पास ढेर सारे वूलन पोम-पोम बचे हुए हैं, तो उनसे भी शानदार डोर मैट बनाया जा सकता है। इसके लिए एक एंटी स्लिप मैट लें और उस पर पोम-पोम को ग्लू या धागे की मदद से फिक्स करते जाएं। पूरा बेस रंग-बिरंगे पोम पोम से भर दें। यह डोर मैट बच्चों के कमरे या ड्रेसिंग एरिया में बेहद क्यूट, सॉफ्ट और लग्जरी लुक देता है।

रस्सी या जूट से बनाएं डोर मैट

जूट या मोटी रस्सी से भी आप एंटीक और रस्टिक लुक वाला डोर मैट तैयार कर सकते हैं। इसके लिए रस्सी को गोल-गोल रोल करते जाएं और ग्लू से चिपकाते रहें। आप इससे राउंड, रेक्टेंगल, स्टार या किसी भी शेप का डोर मैट बना सकते हैं। ये मिनिमल और एस्थेटिक होम डेकोर के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

टॉवल डोर मैट

पुराने टॉवल से बना डोर मैट बेहद यूजफुल होता है, क्योंकि यह पानी अच्छी तरह सोखता है। इसे बनाने के लिए पुराने टॉवल को लंबी स्ट्रिप्स में काट लें। अब इन्हें ट्विस्ट या ब्रेड करके गोल, स्क्वायर या रेक्टेंगल शेप में स्टिच करें। यह हाई एब्जॉर्बेंट डोर मैट खासकर बाथरूम के बाहर रखने के लिए परफेक्ट रहता है।

पेबल स्टोन डोर मैट

पेबल स्टोन डोर मैट आजकल काफी ट्रेंड में हैं, क्योंकि ये 3D टेक्सचर और स्पा जैसा लग्जरी फील देते हैं। इसे बनाने के लिए एक रबर बेस लें और उस पर पेबल स्टोन्स को अरेंज करके स्ट्रॉन्ग ग्लू से फिक्स करें। चाहें तो इन्हें रंग बिरंगे कलर्स से पेंट करें या रस्टिक लुक के लिए नेचुरल रहने दें। यह डोर मैट गार्डन, बाथरूम या बालकनी में बेहद स्टाइलिश लगता है।

प्लास्टिक बैग डोर मैट

घर में पड़े पुराने प्लास्टिक बैग्स को फेंकने की बजाय आप उनसे वॉटरप्रूफ डोर मैट बना सकते हैं। इसके लिए प्लास्टिक बैग्स की पतली स्ट्रिप्स काटकर प्लास्टिक यार्न तैयार करें। अब क्रोशिया की मदद से अपनी पसंद का डोर मैट बना लें। यह रीसायकल होने के साथ साथ काफी टिकाऊ भी होता है।

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Expired Makeup DIY Ideas: एक्सपायर्ड मेकअप का यूज कैसे करें? फेंके नहीं ट्राय करें 5 DIY आइडियाज
Without Jewelry Style: नेकलेस-इयररिंग्स के बिना भी लगेंगी खूबसूरत, जानें स्टाइलिंग के 4 स्मार्ट तरीके