Handmade Handbag: जूट की रस्सी से लेकर प्लास्टिक रैपर से बनाएं स्टाइलिश हैंडबैग

Published : May 08, 2026, 08:30 AM IST

Handbag DIY: अगर आपको अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का शौक है, तो घर में पड़ी पुरानी और बेकार चीजों का इस्तेमाल करके आप खूबसूरत हैंडबैग बना सकती हैं। इससे कम खर्चे में स्टाइलिश, यूनिक और इको फ्रेंडली बैग तैयार हो जाते हैं।

PREV
15
डेनिम शर्ट से बनाएं हैंडबैग

डेनिम मटेरियल काफी मजबूत और ड्यूरेबल होता है, जो लंबे समय तक चलता है। अगर आपके पास कोई पुरानी डेनिम शर्ट पड़ी है, तो उससे आप एक स्टाइलिश हैंडबैग बना सकती हैं। इसके ऊपरी हिस्से को काटकर बैग का फ्रंट पोर्शन बनाएं। सामने की पॉकेट से बैग की डिजाइन का हिस्सा बनाएं। बैग के पीछे के हिस्से के लिए शर्ट का बैक पोर्शन इस्तेमाल करें। अब इसमें स्ट्रैप्स लगाएं और अंदर 2 से 3 छोटे कंपार्टमेंट बनाएं। आपका स्टाइलिश डेनिम हैंडबैग तैयार है।

और पढे़ं- ब्रांडेड हैंडबैग में 40% से 60% तक मिल रहा ऑफर्स, कम कीमत में दिखाएं फुल स्वैग

25
जूट की रस्सी से बनाएं बैग

जूट की रस्सी से बने हैंडबैग आजकल बहुत ट्रेंड में हैं, लेकिन मार्केट में ये काफी महंगे मिलते हैं। आप घर पर ही जूट की रस्सी से शॉपिंग बैग, टोट बैग या कैजुअल हैंडबैग बना सकती हैं। ये मजबूत, ड्यूरेबल और इको फ्रेंडली होते हैं। इन्हें और आकर्षक बनाने के लिए ऊपर फैब्रिक पेंट, ब्लॉक प्रिंट, लेस या टैसल लगाएं।

35
प्लास्टिक रैपर से बनाएं हैंडबैग

चिप्स, बिस्किट, चॉकलेट या नमकीन के रंगीन रैपर बहुत ही यूनिक लगते हैं। इनसे भी आप एक क्रिएटिव हैंडबैग बना सकती हैं। सबसे पहले इन रैपर्स को साफ करें और जोड़कर एक शीट तैयार करें। फिर इससे पर्स, पाउच या छोटा बैग बनाएं। यह जीरो वेस्ट क्राफ्ट का एक बेहतरीन आइडिया है।

45
पुराने कुशन कवर से बनाएं हैंडबैग

पुराने कुशन कवर का कपड़ा भी हैंडबैग बनाने के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे आप शोल्डर बैग, टोट बैग या स्टोरेज बैग बना सकती हैं। अगर कुशन कवर पर पहले से प्रिंट या एम्ब्रॉयडरी है, तो बैग और भी खूबसूरत लगेगा। इसके लिए कुशन कवर को काटकर बैग का शेप दें, ऊपर स्ट्रैप्स लगाएं और चाहें तो टैसल्स भी जोड़ सकती हैं।

55
प्लास्टिक बोतल से बनाएं मिनी बैग

प्लास्टिक की बोतल से भी एक छोटा और खूबसूरत हैंडबैग तैयार किया जा सकता है। बोतल को काटकर उस पर कपड़ा, जूट, लेस और चेन लगाएं। इससे आप छोटा पर्स, क्लच या पेन पाउच बना सकती हैं। यह बच्चों के लिए भी एक आसान और मजेदार DIY क्राफ्ट है।

Read more Photos on

Recommended Stories