अगर आपकी किचन थोड़ी बोरिंग लगने लगी है, तो पुराने ग्लास जार को फेंकने की बजाय उन्हें क्रिएटिव तरीके से सजाइए। क्रोशिया कवर, पेंट, स्टिकर, जूट और लेस जैसी छोटी-छोटी चीजों की मदद से साधारण ग्लास जार भी बेहद खूबसूरत और महंगे डेकोर पीस जैसे दिख सकते हैं। इन DIY आइडिया से न सिर्फ किचन ऑर्गेनाइज्ड लगेगी, बल्कि पूरा स्पेस भी एस्थेटिक और ट्रेंडी दिखाई देगा।