- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Flared Midi Dress: कॉरपोरेट वर्ल्ड में वर्किंग मां को दें फ्लेयर्ड मिडी ड्रेस, मदर्स डे पर लगेंगी सबसे खास
Flared Midi Dress: कॉरपोरेट वर्ल्ड में वर्किंग मां को दें फ्लेयर्ड मिडी ड्रेस, मदर्स डे पर लगेंगी सबसे खास
Mother's Day Gift Idea: अगर इस बार अपनी वर्किंग मां जो कॉरपोरेट जगत में काम करती है, उन्हें ड्रेस देने की सोच रही हैं और डिजाइन को लेकर कंफ्यूज हैं, तो डॉट वॉरी। हम यहां पर फ्लेयर्ड मिडी ड्रेस के कुछ डिजाइंस दिखाएंगे, जो उनके लिए परफेक्ट गिफ्ट होगा।

मदर्स डे सिर्फ सेलिब्रेशन का दिन नहीं, बल्कि हर वर्किंग मॉम की मेहनत, स्ट्रेंथ और स्टाइल को सेल्यूट करने का मौका भी है। अगर आप ऑफिस और फैमिली दोनों को खूबसूरती से संभालती हैं, तो इस खास दिन अपने लुक को भी थोड़ा स्पेशल बनाइए। फ्लेयर्ड ड्रेसेस इन दिनों कॉरपोरेट वर्ल्ड में काफी ट्रेंड में हैं, क्योंकि ये कम्फर्ट के साथ एलिगेंस भी देती हैं। आइए देखें ऐसी फ्लेयर्ड ड्रेस आइडियाज, जो मदर्स डे पर आपको सबसे खास दिखाएंगी।
ब्लैक साटन मिडी फ्लेयर्ड ड्रेस
ब्लैक फ्लेयर्ड ड्रेस कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। कॉरपोरेट मीटिंग से लेकर इवनिंग डिनर तक, यह आपको स्मार्ट और कॉन्फिडेंट लुक देती है। साटन फैब्रिक में बने इस खूबसूरत मिडी ड्रेस अपने या मां के लिए खरीद सकती हैं। ये आपको गॉर्जियस लुक देगी।
व्हाइट मिडी फ्लेयर्ड साटन ड्रेस
सॉफ्ट साटन फैब्रिक में बने व्हाइट फ्लेयर्ड ड्रेस आपकी मॉम को क्लासी और रॉयल लुक देगी। ऑफिस में मीटिंग के दौरान वो इस तरह के आउटफिट पहनकर जा सकती हैं। इस ड्रेस के साथ मां को पर्ल ज्वेलरी और पंप हील्स भी गिफ्ट कर सकती हैं। ये उनके लिए परफेक्ट कॉम्बो होगा।
स्लीवलेस चॉकलेट ब्राउन मिडी ड्रेस
समर सीजन में स्लीवलेस लेयर्ड फ्लेयर्ड ड्रेस काफी स्टाइलिश लगती है। इसे ब्लेजर के साथ पेयर करके आप कॉरपोरेट-चिक लुक पा सकती हैं। स्लीम फिगर पर इस तरह की ड्रेस और भी शानदार लगती है।
डेनिम स्लीवलेस फ्लेयर्ड मिडी ड्रेस
मॉम को अगर कैजुअल पार्टी में जाना या आउटिंग करना पसंद है, तो फिर डेनिम मिडी फ्लेयर्ड ड्रेस गिफ्ट कर सकती हैं। आप भी अपने लिए इस तरह की ड्रेस 1500 रुपए के अंदर खरीद सकती हैं। ये काफी क्लासिक और कूल लुक देती है।
Cotton Loose Kurti: सिर्फ 300 रुपए में खरीदें कॉटन सूट के 8+ डिजाइंस, रोजाना बदल-बदल कर पहनें
ब्लैक ऑफ शोल्डर मिडी ड्रेस
ब्लैक ऑफ शोल्डर मिडी फ्लेयर्ड ड्रेस बर्थ डे पार्टी से लेकर दोस्तों की महफिल में पहन सकती है। यह काफी कूल और गॉर्जियस लुक देती है। इस तरह के ड्रेस के साथ आप स्टड या डैंगलर इयररिंग्स पहन सकती हैं। पेंसिल हील्स पहनें।
और पढ़ें: Choti Lac Bangles: लाख की चोटी कंगन से सजाएं कलाई, 7 डिजाइंस पर फिसलेगा दिल