How to Use Rubber Bands: बच्चों के लिए आप भी रंग-बिरंगी रबर बैंड्स का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन इन्हें सिर्फ चोटी बनाने के लिए ही क्यों इस्तेमाल किया जाए, जबकि आप इससे कई क्रिएटिव चीजें भी बना सकते हैं। ऐसे ही 5 आइडियाज हम आपके लिए लेकर आए हैं।
अगर आपके पास ढेर सारी रबर बैंड्स पड़ी हुई हैं, तो इससे आप अपनी बच्ची के लिए खूबसूरत सा हेयर बैंड बना सकते हैं। इसके लिए एक पुराने प्लास्टिक के हेयर बैंड के ऊपर क्रिस-क्रॉस पैटर्न में रबर बैंड्स को जोड़ते जाएं। इससे आपको एक बहुत ही सुंदर और रंग-बिरंगा हेयर बैंड मिल जाएगा।
रबर बैंड्स का इस्तेमाल हेयर पिन बनाने के लिए भी किया जा सकता है। रंग-बिरंगी रबर बैंड्स को आपस में ट्विस्ट और टर्न करके जोड़ते जाएं और उसे फूल का शेप दें। अब इसके नीचे एक हेयर पिन लगा दें। बच्चों की चोटी या खुले बालों में इस तरह की फ्लावर पिन बहुत ही खूबसूरत लगेगी।
35
रबर बैंड से बनाएं ब्रेसलेट
जी हां, रबर बैंड्स से आप ट्विस्टेड ब्रेसलेट भी बना सकते हैं, जो बहुत ही प्यारा और आसान DIY है। इसके लिए कई रंगों की रबर बैंड्स लें और उन्हें आपस में ट्विस्ट करके जोड़ते जाएं। इसी तरीके से आप नेकपीस भी बना सकते हैं।
45
रबर बैंड से सजाएं फोटो फ्रेम
सिंपल से फोटो फ्रेम को खूबसूरत बनाने के लिए आप उसके ऊपर रंग-बिरंगे रबर बैंड्स लगा सकते हैं। अलग-अलग रंगों को मिलाकर यूनिक डिजाइन बनाएं। इसके साथ छोटे फूल, मोती या स्टोन भी चिपकाएं। यह DIY घर की सजावट के लिए बहुत अच्छा आइडिया है।
55
चार्जिंग केबल के लिए बनाएं प्रोटेक्शन लेयर
मोबाइल चार्जर, ईयरफोन केबल और USB केबल अक्सर उलझ जाते हैं और साइड से टूटने लगते हैं। आप रबर बैंड्स का इस्तेमाल करके केबल को प्रोटेक्ट कर सकते हैं। केबल के ऊपर रबर बैंड्स को क्रिसक्रॉस पैटर्न में लगाते जाएं। इससे केबल के ऊपर एक मजबूत आउटर लेयर बन जाएगी और केबल जल्दी मुड़कर टूटेगी नहीं। यह छोटा सा DIY आपके बहुत काम आने वाला है।