
Budget Friendly Soft Toys: बच्चों को सॉफ्ट टॉय के साथ खेलना बेहद पसंद होता है, लेकिन मार्केट में मिलने वाले सॉफ्ट टॉय अक्सर काफी महंगे होते हैं। ऐसे में आप घर पर ही पुराने कपड़ों, फेल्ट फैब्रिक और फोम की मदद से प्यारे टेडी बियर, बनी, स्टार, हार्ट या मून शेप वाले सॉफ्ट टॉय बना सकते हैं। ये न सिर्फ बजट फ्रेंडली है, बल्कि बच्चों के लिए प्यार से बनाया गया खास गिफ्ट भी बन जाता है।
फेल्ट फैब्रिक या फ्लीस कपड़ा
पुरानी शर्ट या टी-शर्ट
कॉटन या फाइबर फिलिंग
सुई और धागा
कैंची
फैब्रिक ग्लू
मार्कर या चॉक
बटन या ब्लैक बीड्स (आंखों के लिए)
रिबन और लेस सजावट के लिए
और पढ़ें- Toilet Paper Roll DIY: तेज होगा बच्चों का दिमाग, छुट्टियों पर टॉयलेट रोल से बनवाएं 5 क्राफ्ट
बच्चों को अलग-अलग शेप के सॉफ्ट टॉय बेहद पसंद आते हैं। आप स्टार शेप, हार्ट शेप, मून शेप, फ्रूट शेप, क्लाउड शेप जैसे डिजाइन बना सकते हैं। पहले पेपर पर डिजाइन बनाएं, फिर कपड़े पर कटिंग करके सिलाई करें और अंदर रुई भरकर क्यूट सॉफ्ट टॉय तैयार करें।
1. सॉफ्ट टॉय बनाने के लिए कौन सा कपड़ा सबसे अच्छा होता है?
फेल्ट, फ्लीस और कॉटन फैब्रिक सॉफ्ट टॉय के लिए अच्छे माने जाते हैं।
2. क्या बिना सिलाई मशीन के सॉफ्ट टॉय बना सकते हैं?
हां, हाथ से सिलाई या फैब्रिक ग्लू की मदद से भी सॉफ्ट टॉय बनाए जा सकते हैं।
3. सॉफ्ट टॉय में कौन सी फिलिंग इस्तेमाल होती है?
कॉटन, पॉलीफाइबर या पुराने कुशन की रुई
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.