
Jawaharlal Nehru Quotes for Children Status And Messages: देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर यानी आज मनाई जा रही है। इस दिन को बाल दिवस (Children’s Day 2025) के रूप में पूरे देशभर में सेलिब्रेट किया जाता है। नेहरू जी का जन्म 14 नवंबर 1889 को यूपी के इलाहाबद में हुआ था। बच्चों से उन्हें बहुत ज्यादा लगाव था। वो बच्चों को गुलाब का फूल कहा कहते थे। देश के प्रथम प्रधानमंत्री ने बच्चों के अधिकारों से लेकर शिक्षा प्रणाली को लेकर बहुत काम किया था। इस दिन स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
पंडित नेहरू का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनके शिक्षा पर किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अनिवार्य और मुफ्त प्राथमिक शिक्षा पर जोर दिया। देशभर में स्कूल और कॉलेजों की संख्या बढ़ाने पर काम किया। बच्चों के लिए बड़े शैक्षणिक संस्थान जैसे IITs, AIIMS, IIMs, NITs जैसे ग्लोबल लेबल के संस्थानों की नींव रखी ताकि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य मजबूत हो सके। NCERT की स्थापना का भी श्रेय उन्हीं को जाता है, जिससे स्कूल शिक्षा में सुधार हुआ। नेहरू जी के जयंती पर उनके कुछ अनमोल विचार यहां देखें, जो सफलता का मूल मंत्र माने जाते हैं।
और पढ़ें: Children's Day Essay: बाल दिवस पर इस निबंध और स्पीच से मिलेगी 1st Prize, बोलते ही बजेगी ताली
इसे भी पढ़ें: Children's Day Wishes in Hindi: बचपन है अनमोल खजाना, बाल दिवस पर दें खास शुभकामनाएं
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.