
भले ही अपने शादी के वक्त हैवी लहंगा पहना जाता हो लेकिन आप विदाई के दौरान सुंदर साड़ी पहनकर अपने दुल्हन लुक में चार चांद लगा सकती हैं। वैसे तो विदाई के समय लाल रंग की साड़ी पहनी जाती है लेकिन आप उसमें थोड़ा अलग रंग भर सकती हैं। आजकल पिंक और पर्पल कॉम्बिनेशन वाली साड़ी का खूब फैशन इन है। पिंक पर्पल साड़ी आपके दुल्हन लुक को सबसे खास बनाएगी। आपको इस रंग में डिफरेंट डिजाइन की साड़ियां मिल जाएंगी। जानते हैं नई दुल्हन विदाई के समय खुद को कैसे सबसे खास बनाए।
आप विदाई के दौरान पिंक और पर्पल हैवी बॉर्डर वाली साड़ी पहन सकती है। ऐसी साड़ी में प्रिंटेड डिजाइन के साथ बॉर्डर में एंब्रॉयडरी वर्क किया जाता है। इसके साथ आप मेजेंटा पिंक कलर का एंब्रॉयडरी दुपट्टा जरूर डालें, जो आपके दुल्हन लुक पर खूब जंचेगा। आप आसानी से 3 से 4000 रुपए के अंदर ऐसी साड़ियां खरीद सकती हैं। तो अपनी विदाई में सबसे खास दिखने के लिए तैयार हो जाएं।
विदाई के समय अगर आपको रिच लुक चाहिए, तो आप कांजीवरम सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। ऐसी साड़ी हैवी होती है और आपके दुल्हन लुक को सजा देगी। साथ में आप गोल्डन ज्वेलरी पहनना बिल्कुल ना भूलें, जो आपको किसी रॉयल क्वीन जैसा लुक देगा। आपको ऐसी साड़ी में ज्यादा पिंक और कम पर्पल लुक भी मिल जाएगा। यहां साड़ी के बॉर्डर में पिंक और ओवरऑल पर्पल कलर दिया गया है, जो सुंदर दिख रहा है।
और पढ़ें: हल्दी से मेहंदी तक जमेगा रंग, दुल्हन सिलवाएं नुसरत बरूचा से ब्लाउज
उड़ीसा की इकत साड़ियां सिल्क की फेमस साड़ियां हैं। आप ऐसी साड़ियों को शादी फंक्शन से लेकर विदाई तक में पहन सकती हैं। सेमी डबल इकट पर्पल पिंक साड़ी आपको खास मौके पर रीगल लुक देगी।
और पढ़ें: उर्फी जावेद की तरह स्टाइल करें साड़ी, पिया जी के उड़ जाएंगे होश
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.