हरतालिका तीज पर घर के आंगन में बनाएं ये यूनिक और ट्रेंडी रंगोली डिजाइन

8 Easy Rangoli Design for Hartalika Teej: हरतालिका तीज के पावन अवसर पर आप अपने घर के आंगन को रंगोली से सजा सकती हैं। यहाँ देखें शिवलिंग, बेलपत्र, झूला आदि डिजाइन्स।

Deepali Virk | Published : Sep 5, 2024 7:07 AM IST

18

हरतालिका तीज के मौके पर आप अपने घर के आंगन में इस तरीके से रंगोली के रंग से पेड़ बनाकर उस पर एक झूला बनाएं। नीचे एक शिवलिंग बनाएं, सुहाग की सामग्री रखें और सफेद रंग से हरतालिका तीज लिखें।

28

हरतालिका तीज के मौके पर आप इस तरीके की यूनिक रंगोली भी बना सकती हैं। जिसमें एक महिला पेड़ की एक डाली पर झूला झूलती हुई नजर आ रही हैं।

38

हरतालिका तीज का त्योहार भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित होता है। ऐसे में आप रंगोली में महादेव का पोर्ट्रेट बना सकते हैं, यह बहुत ही खूबसूरत लगेगा।

48

हरतालिका तीज के मौके पर घर के आंगन में इस तरह की कमल के फूल की रंगोली भी बहुत खूबसूरत लगेगी, जिसमें साइड में एक राउंड बनाकर पत्तियों का डिजाइन भी दिया हुआ है।

58

हरतालिका तीज के मौके पर आप बेलपत्र बनाकर ऊपर शिवलिंग का डिजाइन दे सकती हैं और ऊपर एक आधा चांद भी बनाएं।

68

मंदिर के पास या घर के आंगन में आप लाल गुलाब और सफेद फूलों की मदद से इस तरह का शिवलिंग बनाकर फूलों की रंगोली भी बना सकती हैं।

78

राउंड शेप रंगोली भी घर के आंगन में बहुत खूबसूरत लगती है। आप लाल रंग का एक सर्किल बनाएं, बीच में सफेद रंग से ओम लिखें और आजू-बाजू अलग-अलग रंगों से डिजाइन बनाकर हरतालिका तीज पर रंगोली बनाएं।

88

इस तरह के पत्ती की डिजाइन वाली रंगोली भी बहुत खूबसूरत लगेगी। जिसमें हरे रंग की एक बड़ी सी पत्ती बनाई गई है और एक ईयरबड की मदद से इसमें पत्तियों का डिजाइन दिया हुआ है। बीच में दीया रखा हुआ है और आजू-बाजू रंग-बिरंगे फूल बने हैं।

और पढ़ें- Teej Vrat में चुनें 7 Cotton Suits Idea, रात्रि जागरण में रहेगी आसानी

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos