
Trendy Back Blouse Designs: ब्लाउज हर साड़ी लुक की जान होता है। अगर इसका डिजाइन स्टाइलिश हो, तो पूरा आउटफिट रॉयल और ग्लैमरस दिखता है। आजकल खासतौर पर बैक ब्लाउज डिजाइंस का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। हार्ट शेप, स्क्वायर कट से लेकर डीप राउंड और बोट कट तक इन डिजाइंस में एलिगेंस और स्टाइल दोनों झलकते हैं। अगर आप शादी, पार्टी या फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट ब्लाउज ढूंढ रही हैं, तो यहां कुछ डिजाइंस दिखा रहे हैं जिससे आप आइडिया ले सकती हैं।
यह डिजाइन रोमांटिक और ट्रेंडी दोनों है। बैक में आप कुछ इस तरह के ब्लाउज डिजाइंस बनवा सकती हैं। हार्ट शेप कट के साथ आप ऊपर डोरी लगाएं और नीचे में बो या फिर हुक डिजाइन टेलर से बनवाएं। वेलवेट से लेकर सिल्क फैब्रिक में इस तरह के ब्लाउज डिजाइन साड़ी और लहंगा पर परफेक्ट लगेंगे।
यहां पर वी कट में तीन बैककट ब्लाउज डिजाइंस दिखाए गए हैं। एक में हुक के साथ डोरी लगाया गया है। वहीं दूसरे डिजाइन में वी कट के साथ बोल लगाया गया है। जबकि तीसरा डिजाइन थोड़ा यूनिक है। यहां पर वी ऊपर से नीचे दिया गया है और हुक लगाया गया है। तीनों ही साड़ी के साथ परफेक्ट लगेंगे।
गोल या ओवल शेप में बना की-होल बैक डिजाइन फेस्टिव और वेडिंग वियर दोनों के लिए परफेक्ट है। इसे झूमर इयररिंग्स के साथ पहनें, लुक और भी निखर जाएगा।
और पढ़ें: Sleeveless Blouse Modern Designs: 2025 के स्लीवलेस ब्लाउज ट्रेंड, साड़ी को देंगे मॉडर्न ट्विस्ट
क्लासिक और सिंपल लुक चाहने वालों के लिए स्क्वायर कट डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहता है। यह ब्लाउज हर उम्र और हर बॉडी टाइप पर सूट करता है। यहां पर 3 स्क्वायर शेप बैक कट ब्लाउज डिजाइंस दिए गए हैं, जिसे आप अपने पसंद के मुताबिक टेलर से बनवा सकती हैं।
यह एवरग्रीन डिजाइन है जो हर साड़ी के साथ एलिगेंट लगता है। स्ट्रिंग्स या डोरी जोड़कर आप इसे और भी ग्रेसफुल बना सकती हैं। यहां पर राउंड शेप के तीन डिजाइन दिए गये हैं। जो काफी यूनिक हैं। आप बैककट ब्लाउज में अपने पसंद के मुताबिक एक्सेसरीज भी जोड़ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: विंटर में स्टाइल संग पाएं फुल कवरेज, टेलर से बनवाएं 7 फुल स्लीव्स ब्लाउज