आपको क्यों यूज करना चाहिए पीतल के बर्तन? यह 7 फायदेमंद कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

Published : Jul 27, 2023, 04:28 PM ISTUpdated : Jul 27, 2023, 04:39 PM IST

Why Use Brass Utensils. हम रोजमर्रा के जीवन में खाने के लिए कई तरह के धातुओं का बर्तन उपयोग करते हैं। बहुत सारे लोग चांदी के बर्तन का प्रयोग करते हैं लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि चांदी से भी ज्यादा फायदेमंद है पीतल के बर्तनों का उपयोग। 

PREV
17

क्या हैं पीतल बर्तन के हेल्थ बेनिफिट

पीतल में एंटीमाइक्रोबायल गुण होते हैं, जो कि बर्तनों की सतह पर हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को रोक देते हैं। इसके अलावा पीतल में मौजूद तांबे की थोड़ी मात्रा भोजन में मिल जाती है, जिससे कुछ स्वास्थ्य लाभ होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि तांबा शरीर के लिए एक जरूरी खनिज है।

27

कैसे गर्मी को दूर करता है पीतल बर्तन

पीतल के बर्तन की यह खासियत होती है कि वह गर्मी को वितरित कर देता है। इसकी वजह से पीतल के बर्तन में खाना बनता है तो खाना बनाने में मदद मिलती है। यही वजह है कि कुछ खास किस्म के पकवान पीतल के बर्तन में ही पकाए जाते हैं।

37

ज्यादा टिकाऊ है पीतल का बर्तन

पीतल एक तरह से मजबूत और टिकाऊ धातु है। यह चांदी की तुलना में ज्यादा टिकाऊ इसलिए है क्योंकि इसका क्षरण कम होता है। इसमें खरोंच लगने की और टूटने-फूटने की संभावना भी दूसरे धातुओं से बहुत कम होती है।

47

पीतल का बर्तन आपके बजट में 

पीतल के बर्तन आमतौर पर चांदी के बर्तनों की तुलना में अधिक किफायती होते हैं। यदि आप बजट के हिसाब से बर्तन की तलाश कर रहे हैं, जो देखने में भी सुंदर हों तो पीतल बेहतर विकल्प है। यह देखने में बढ़िया और कार्य में और भी अच्छा होता है।

57

पीतल का बर्तन हल्का होता है

चांदी की तुलना में पीतल का वजन हल्का होता है। इस वजह से इसके बर्तनों को संभालना और भी आसान होता है। यदि आप रोजाना इसका इस्तेमाल करते हैं तो दूसरे धातुओं की अपेक्षा इसका रखरखाव सामान्य है।

67

पीतल बर्तन की मेंटनेंस भी कम 

पीतल के बर्तनों को चांदी की तुलना में कम मेंटेनेंस की जरूरत होती है। चांदी के बर्तन जल्दी खराब हो सकते हैं और बार-बार पॉलिश कराना पड़ता है। जबकि पीतल के बर्तनों को साफ करना काफी सरल है। इसे हल्के साबुन और पानी से साफ किया जा सकता है।

77

ट्रेडिशनल लुक के लिए पीतल

यदि आपके घर में पीतल के बर्तन हैं तो यह ट्रेडिशनल लुक देते हैं। यह बर्तन हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं, इसलिए इन्हें घर में रखने से विशेष खुशी होती है। खासकर त्योहार के समय यदि आप पीतल के बर्तन का उपयोग करते हैं यह आपको भी लोकप्रिय बनाता है।

यह भी पढ़ें

बारिश के मौसम में कपड़े कैसे सुखाएं? इन 7 आसान हैक्स से मिनटों में दूर होगी परेशानी

Recommended Stories