Published : Mar 17, 2026, 03:45 PM ISTUpdated : Mar 17, 2026, 04:10 PM IST
Hina Khan Inspired Ethnic Outfit For Eid: ईद आने वाला है और मार्केट में इसकी रौनक देखने लायक है, इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं, हम सबकी चहेती हिना खाना से इंस्पायर्ड कुछ एथनिक आउटफिट, जो देंगे चांद का टुकड़ा लुक।
ईद का त्योहार सिर्फ खुशियों का नहीं बल्कि स्टाइल और एलिगेंस दिखाने का भी खास मौका होता है। अगर आप इस बार कुछ नया और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो हिना खान के एथनिक लुक्स आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकते हैं। उनका स्टाइल ट्रेडिशनल और मॉडर्न का बेहतरीन मिक्स होता है, जो हर लड़की को रॉयल और क्लासी लुक देता है। आइए जानते हैं 5 ऐसे आउटफिट्स, जिन्हें पहनकर आप ईद पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं।
26
साड़ी विथ जैकेट स्टाइल
सिंपल साड़ी पहनने से बढ़िया है इस तरह के जैकेट स्टाइल में पहन स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। अगर आप ईद में साड़ी पहनने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप इस तरह साड़ी के ऊपर बनारसी जैकेट पहन सकते हैं। आप जैकेट को लॉन्ग या शॉर्ट अपने पसंद के अनुसार ले सकते हैं।
36
फ्लोर लेंथ अनारकली
फ्लोर लेंथ अनारकली की ये डिजाइन के बिना ईद की खूबसूरती और श्रृंगार दोनों ही अधूरी है। ऐसे में आप हिना खान के लुक से इंस्पायर्ड इस तरह की अनारकली ले सकते हैं। अनरकाली के इस डिजाइन में बारीक हैंडवर्क, जरी, जरदोजी और लटकन का काम है।
46
अजरख स्ट्रेट सूट ईद के लिए चाहिए सिंपल, सोबर और कंफर्टेबल आउटफिट, तो इस तरह के शानदार अजरख सूट भी ले सकते हैं। स्ट्रेट पैटर्न में ये मोडाल गज्जी सूट काफी स्टाइलिश और ट्रेंडी है। पैंट, दुपट्टा, और सूट के बॉटम और स्लीव में अजरक प्रिंट का शानदार काम है।
मॉडर्न गरारा सूट की ये डिजाइन ट्रेंडी और स्टाइलिश है, इसमें टॉप या सूट छोटे होते हैं, और बॉटम का गरारा ट्रेडिशनल स्टाइल में आता है। हिना खान के स्टाइल में इस तरह के मॉडर्न गरारा सूट काफी, ट्रेंडी और स्टाइलिश है।
66
महिमा महाजन स्टाइल गाउन स्टाइल सूट
महिमा महाजन की ये ट्रेंडी पैटर्न में सूट, साड़ी और लहंगे की सेलेब्स के बीच खूब पसंद किया जाता है। अगर आपको भी महिमा महाजन स्टाइल में सूट चाहिए, तो इस तरह के फ्लेयर्ड स्टाइल में सूट ले सकते हैं। इसमें बारीक जरी का काम और मिरर वर्क इसकी सुंदरता को बढ़ा रही है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.