Office Table Design: WFH के लिए 7 ऑफिस टेबल डिजाइन, खरीदें गुड लुकिंग फर्नीचर

Published : Mar 17, 2026, 02:30 PM IST

Small Office Table Design Modern Idea: अगर आप घर पर आरामदायक और स्टाइलिश वर्कस्पेस बनाना चाहते हैं तो सही ऑफिस टेबल चुनना बहुत जरूरी है। वुडन मिनिमल, फोल्डेबल, L-शेप और मल्टीफंक्शनल डिजाइन आजकल WFH के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

PREV
18
WFH के लिए 7 ऑफिस टेबल डिजाइन, खरीदें गुड लुकिंग फर्नीचर

आजकल वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में घर पर एक आरामदायक और स्टाइलिश ऑफिस टेबल होना बेहद जरूरी हो गया है। सही ऑफिस टेबल(Office Table) न केवल काम को आसान बनाती है बल्कि आपके कमरे के लुक को भी आकर्षक बना देती है। अगर आप घर पर छोटा सा वर्कस्पेस बनाना चाहते हैं तो इन 7 ऑफिस टेबल डिजाइन को चुन सकते हैं, जो देखने में गुड लुकिंग होने के साथ-साथ काफी प्रैक्टिकल भी होते हैं।

28
फ्लोटिंग वॉल ऑफिस टेबल

फ्लोटिंग वॉल टेबल सीधे दीवार पर फिट की जाती है। इसका डिजाइन बहुत मॉडर्न और स्पेस सेविंग होता है। छोटे घर या स्टूडियो अपार्टमेंट में यह टेबल बहुत अच्छी लगती है क्योंकि यह फर्श की जगह नहीं घेरती और कमरे को क्लीन लुक देती है।

38
L-शेप ऑफिस टेबल

अगर आपके पास थोड़ा ज्यादा स्पेस है तो L-शेप टेबल एक प्रीमियम और प्रोफेशनल लुक देती है।इस डिजाइन में टेबल का एक हिस्सा लैपटॉप या कंप्यूटर के लिए होता है और दूसरा हिस्सा फाइल या राइटिंग वर्क के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह डिजाइन मल्टीटास्किंग के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

48
स्टोरेज ड्रॉअर ऑफिस टेबल

अगर आपको काम के दौरान बहुत सारी फाइलें और सामान रखना पड़ता है तो स्टोरेज ड्रॉअर वाली ऑफिस टेबल बहुत काम की होती है। इस डिजाइन में टेबल के नीचे 2–3 ड्रॉअर होते हैं, जिनमें आप डॉक्यूमेंट, स्टेशनरी और जरूरी सामान आसानी से रख सकते हैं। इससे टेबल भी साफ रहती है और काम करना भी आसान हो जाता है।

58
फोल्डेबल ऑफिस टेबल

छोटे घर या कम जगह वाले कमरे के लिए फोल्डेबल ऑफिस टेबल एक शानदार विकल्प है। इस टेबल को इस्तेमाल के बाद आसानी से फोल्ड करके दीवार के पास रखा जा सकता है। यह डिजाइन खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है जो रोज़ाना काम खत्म होने के बाद कमरे को खाली रखना चाहते हैं।

68
वुडन मिनिमल ऑफिस टेबल डिजाइन

वुडन मिनिमल डिजाइन वाली ऑफिस टेबल आजकल काफी ट्रेंड में है। इस टेबल का डिजाइन बहुत सिंपल और क्लीन होता है, जिसमें हल्की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। यह टेबल छोटे कमरे या अपार्टमेंट के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन होती है। इसके ऊपर लैपटॉप, नोटबुक और एक छोटा प्लांट रखकर आप अपने वर्कस्पेस को बेहद सुंदर बना सकते हैं।

78
ग्लास टॉप ऑफिस टेबल

ग्लास टॉप वाली ऑफिस टेबल देखने में बहुत स्टाइलिश और मॉडर्न लगती है। इसमें ऊपर का हिस्सा कांच का होता है और नीचे मेटल या वुड का फ्रेम होता है। यह टेबल कमरे को प्रीमियम और एलिगेंट लुक देती है।

88
मल्टीफंक्शनल ऑफिस टेबल

मल्टीफंक्शनल ऑफिस टेबल में टेबल के साथ शेल्फ या बुक रैक भी जुड़े होते हैं। इसमें आप किताबें, फाइलें और डेकोरेटिव आइटम आसानी से रख सकते हैं। यह डिजाइन खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें अपने वर्कस्पेस में ज्यादा स्टोरेज की जरूरत होती है।

Read more Photos on

Recommended Stories