
Mallika Arora Blouse Designs for Holi 2025: रंगों का त्योहार होली आने वाली है। आप होली पार्टी में जाने की सोच रही हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा क्या पहनें तो इस बार कुछ एथनिक ट्राई किया जाए। आप साड़ी-ब्लाउज को सिंपल-सोबर लुक के साथ रिक्रिएट कर सकती हैं। आज हम आपके लिए मलाइका अरोड़ा के ब्लाउज डिजाइन लाये हैं। जिसे पहनकर आप 50 की उम्र में भी यंग लड़कियों से जवान लगेंगी। तो चलिए देखते हैं एक्ट्रेस के ब्लाउज लुक्स।
ब्लैक लहंगे में मलाइका अरोड़ा हसीन लग रही हैं। एक्ट्रेस ने लहंगा ब्रॉड नेट स्लीव वाले ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। एक्ट्रेस ने स्क्वायर कट नेकलाइन डीप रखते हुए क्लीवेज फ्लॉन्ट किया है। ऐसा ब्लाउज सिलवाने के साथ आप रेडीमेड भी खरीद सकती हैं। ये मैचिंग-कंट्रास्ट हर रंग की साड़ी के साथ प्यारा लगेगा।
साड़ी सिंपल हो तो ब्लाउज हमेशा हैवी पहनना चाहिए। इससे लुक एडजेस्ट हो जाता है। होली पार्टी पर मलाइका अरोड़ा सी प्लेन साड़ी विद हैवी ब्लाउज पहनें। प्लेन रेड साड़ी 1000 रु तक मिल जाएगी। जिसे आप मैचिंग या फिर कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ स्टाइल करें। मलाइक ने स्लीवकट पैटर्न पर सीक्वेन रेड ब्लाउज कैरी किया है।
डीप नेक ब्लाउज लहंगा-साड़ी के साथ फ्यूजन क्रिएट करता है। आप बोल्ड लुक पसंद करती हैं तो मलाइका का ये लुक रिक्रिएट करें। रेडीमेड सीक्वेन और मिरर वर्क पर ऐसे ब्लाउज मिल जाएंगे। जिसे आप हैवी-प्लेन दोनों साड़ियों के साथ टीमअप कर फैशनेबल डीवा लगेंगी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.