
Hairstyle For Holi & Eid: होली और ईद के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाओं ने आउटफिट्स खरीदने भी शुरू कर दिये हैं। कोई सूट पहन रहा है तो कोई साड़ी। अक्सर महिलाएं कपड़े तो अच्छे खरीद लेती हैं लेकिन जब बात हेयरस्टाइल की आती है तो गलती कर बैठती है। ऐसे में हम आपके लिए सिंपल ब्रेड हेयरस्टाइल्स (Simple Braid Hairstyles) लाए हैं। जो साड़ी-सूट के अलावा के लहंगा लुक में भी बहुत प्यारी लगेंगी। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में।
अगर आपको ज्यादा एक्सपेरिमेंट करना नहीं आता है, तो बिना टेंशन और वक्त जाया किये लेस के साथ ब्रे़ड बनाएं। आप नॉर्मल ब्रेड में लेस के साथ बनाएं। कोशिश करें, चोटी को फ्रंट वेवी लुक दें। इसके लिए पफ या फिर बाउंस बना सकती हैं। हेयरस्टाइल को हैवी बनाने के लिए आप पर्ल या फिर किसी अन्य तरह की एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें।
साड़ी-लहंगा हो या फिर सलवार सूट ब्रेड हेयरस्टाइल सभी के साथ प्यारी लगती हैं। बॉलो में वॉल्यूम कम है या फिर आउटफिट सिंपल है तो भड़कीले लुक के लिए इसे एक्ससेरीज चुन सकती हैं। पर्ल-चेन से लेकर साउथ इंडियन स्टाइल में हेयर एक्ससेरीज की बहुतेरी वैरायटी आपको 500 रु तक मिल जाएंगी।
फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल महिलाओं को खूब पसंद आती है। ये आजकल बहुत डिमांड में हैं। आप इसे होली-ईद के अलावा पार्टी फंक्शन के लिए चुन सकती है। हालांकि ऐसी हेयरस्टाइल बहुत हैवी लुक देती है। आप इसे भारी आउटफिट के साथ बिल्कुल न चुनें। ये लुक खराब कर सकता है। आप हल्का आउटफिट पहन रही हैं तो बेस्ट च्वाइज रहेगी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.