Holi Reel Idea: गुब्बारे और प्लास्टिक बोतल से बनाएं वायरल रील, मिल सकते हैं मिलियन लाइक्स

Published : Feb 28, 2026, 01:00 PM IST
Holi photoshoot reel

सार

Balloon Holi Reel Trick: सिर्फ गुब्बारे और प्लास्टिक बोतल से बनाएं स्लो मोशन वायरल वीडियो। जानें DIY होली फोटोशूट रील हैक, जो दिला सकती है मिलियन लाइक्स।

Holi Viral Video Hack: होली से रंगों का त्योहार नहीं बल्कि खुशी और यादों को कैद करने का भी मौका है। पिछले कुछ समय में होली पर रील बनाने का ट्रेंड बहुत तेजी से बढ़ गया। इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब शॉट्स बनाकर लोग स्लो मोशन वीडियो, ट्रांजिक्शन क्लिप खूब बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी होली पर अपनी एक ट्रेंडी रील बनाना चाहते हैं, जो खूब वायरल हो, तो आपको हम दिखाते एक मजेदार वीडियो की कैसे एक गुब्बारे और प्लास्टिक बोतल की मदद से आप परफेक्ट रील क्रिएट की जा सकती है।

होली पर बनाएं ये ट्रेंडी रील

इंस्टाग्राम पर preetiandvijay नाम से बने पेज पर एक वायरल होली रील शेयर की गई है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे गुब्बारे और प्लास्टिक की बोतल की मदद से बेहद खूबसूरत रील कपल बना रहे हैं। इसके लिए आपको एक गुब्बारा और प्लास्टिक की बोतल चाहिए। सबसे पहले प्लास्टिक की बोतल को ढक्कन वाले साइड से आधा काट लें। अब इसे एक गुब्बारे के ऊपर लगाएं। गुब्बारे में हवा भरें, बोतल के ऊपर ढेर सारे रंग और गुलाल डालें। अब अपने एक हाथ में इसे पकड़े और बैलून को धीरे धीरे छोड़े। आप देखेंगे कि बैलून की हवा से पूरा रंग हवा में उड़ने लगेगा और बहुत ही खूबसूरत नजर आएगा। इस वीडियो को कैमरे में कैद कर लें और होली के ट्रेंडिंग सॉन्ग पर रील बनाएं। यकीन मानिए कि ये रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाएगी।

 

और पढ़ें- First Holi After Marriage: नई बहू की पहली होली मायके में ही क्यों होती है? जानिए परंपरा का पूरा सच

होली लुक को दें एलिगेंट टच, पहनें 6 शानदार ऑक्साइड नेकलेस …

क्यों बढ़ रहा होली रील का ट्रेंड

होली के चमकीले रंग कमरे पर बहुत ही अट्रैक्टिव दिखते हैं। उड़ता हुआ गुलाल, स्लो मोशन, पानी के छींटे और स्माइलिंग फेस ये सब कंटेंट को तुरंत वायरल कर देता हैं और खासकर सोशल मीडिया पर फेस्टिवल कंटेंट ज्यादा प्रमोट किया जाता है। यंगस्टर्स होली पर ट्रेडिंग रील्स देखना बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में होली पर अगर आप भी ट्रेंडी रील बनाना चाहते हैं, तो ये हैक आपको रातों रात वायरल कर सकती है। इसके लिए आपको ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं है, सिर्फ एक बैलून, प्लास्टिक की बोतल, नेचुरल लाइट, साफ बैकग्राउंड और ढेर सारे रंग आपकी परफेक्ट रील बना देंगे।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Bagru Print Blouse: ₹500 में मिलेंगे ये 7 बगरू ब्लाउज, प्लेन हो या प्रिंटेड हर साड़ी पर जचेंगे
Tight Blouse Tips: बिना ब्रा भी ब्लाउज रहेगा टाइट, पहनने से पहले उठाएं ये 5 स्मार्ट कदम