Mysore Silk Blouse Ideas: ननदरानी लगेंगी सयानी, होलिका दहन में पहनें 5 मैसूर सिल्क ब्लाउज

Published : Feb 27, 2026, 08:41 PM IST
मैसूर सिल्क ब्लाउज

सार

Holika Dahan 2026 Mysore Silk Saree Blouse: होलिका दहन पर अगर आप चाहती हैं कि सब कहें ननदरानी लगेंगी सयानी, तो मैसूर सिल्क ब्लाउज जरूर ट्राय करें। ये 5 डिजाइंस आपकी साड़ी को बना देंगे फेस्टिव रेडी और रॉयल।

होलिका दहन का त्योहार सिर्फ पूजा ही नहीं, बल्कि सजे-संवरे ट्रेडिशनल लुक का भी खास मौका होता है। अगर आप इस बार कुछ क्लासी और रॉयल पहनना चाहती हैं, तो मैसूर सिल्क (Mysore Silk) ब्लाउज आपकी साड़ी को रिच और एलिगेंट टच दे सकता है। मैसूर सिल्क की खासियत उसका स्मूद टेक्सचर, हल्की शाइन और सॉफ्ट फॉल है। यही वजह है कि सादा साड़ी के साथ भी इसका ब्लाउज पहनते ही पूरा लुक निखर जाता है। यहां देखें होलिका दहन के लिए 5 खूबसूरत डिजाइन।

गोल्ड जरी बॉर्डर मैसूर सिल्क ब्लाउज

अगर आप ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो गोल्ड जरी बॉर्डर वाला ब्लाउज चुनें। इसमें स्लीव्स पर चौड़ा जरी बॉर्डर और बैक में सिंपल हुक क्लोजर बहुत क्लासी लगता है। आप रेड, महरून या रॉयल ब्लू कलर में शानदार ब्लाउज डिजाइन लेकर पहनें। ये पूजा के लिए परफेक्ट है और साड़ी को रॉयल टच देता है।

और पढ़ें  -  5 ब्लाउज एंब्रायडरी डिजाइंस, जो उम्रभर ट्रेंड में रहेंगे

एल्बो स्लीव टेंपल मोटिफ ब्लाउज

साउथ इंडियन टच पसंद है तो टेंपल मोटिफ डिजाइन बेस्ट रहेगा। एल्बो लेंथ स्लीव, गोल्ड थ्रेड एंब्रॉयडरी और बैक में डीप राउंड नेक बहुत की क्लासी लगता है। सिल्क या कांजीवरम साड़ी के साथ ऐसा पीस शानदार लगता है। ये आपको क्लासी और ग्रेसफुल लुक देगा।

हाई नेक मिनिमल सिल्क ब्लाउज

अगर आप मॉडर्न-ट्रेडिशनल फ्यूजन चाहती हैं, तो हाई नेक डिजाइन चुनें। इस तरह के ब्लाउज डिजाइंस पेस्टल या मस्टर्ड शेड में एलिगेंट लगते हैं। ये ननदरानी लुक के लिए परफेक्ट हैं। बिना ज्यादा एंब्रॉयडरी और फ्रंट में क्लीन कट के साथ ये सादा साड़ी के साथ भी स्टाइलिश लुक देगा। 

और पढ़ें -  पक्का रंग एकबार में होगा ढीला, ट्राय करें 4 होली हैक

पफ स्लीव्स मैसूर सिल्क ब्लाउज

होली फेस्टिव मूड के लिए पफ स्लीव्स मैसूर सिल्क ब्लाउज बेस्ट है। ये यंग और फ्रेश लुक के साथ रेट्रो स्टाइल में काफी ट्रेंड में है। इसमें शॉर्ट पफ स्लीव्स, स्क्वायर या स्वीटहार्ट नेकलाइन बनवाएं। इसमें ब्राइट कलर जैसे पिंक, ग्रीन या ऑरेंज शेड लें। 

बैकलेस डोरी स्टाइल ब्लाउज

अगर आप थोड़ा ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो बैक डोरी डिजाइन चुनें। इस तरह के डिजाइंस में आप डीप बैक कट, टसल या पर्ल डोरी और गोल्डन या वाइन कलर में रिच लुक देगा। ये फेस्टिव पार्टी के लिए परफेक्ट है। 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

पपीते की डंठल से बनाएं नेचुरल स्ट्रॉ, प्लास्टिक का मिलेगा इको-फ्रेंडली विकल्प
Balcony Decor Ideas: ₹100 में बालकनी का मेकओवर कैसे करें? कम बजट के 7 ईजी डेकोर आइडियाज