How to Remove Holi Color: इन 4 आसान होली हैक्स से पक्के से पक्का रंग भी एकबार में ढीला होकर निकल सकता है। बस ध्यान रखें कि स्किन को रगड़ने की बजाय उसे प्यार से साफ करें, ताकि त्योहार के बाद भी आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहे।
होली खेलना जितना मजेदार है, उतना ही मुश्किल पक्के रंग (Permanent Colors) को हटाना होता है। कई बार केमिकल वाले रंग स्किन पर चिपक जाते हैं और रगड़ने से स्किन ड्राई व डैमेज हो जाती है। अगर आप भी सोच रही हैं कि होली के बाद स्किन कैसे साफ करें, तो ये 4 आसान और सेफ होली कलर रिमूवल हैक (Holi Color Removal Hacks) जरूर ट्राय करें।
सरसों का तेल और बेसन पैक
होली खेलने से पहले और बाद में सरसों का तेल (Mustard Oil) सबसे असरदार तरीका है। पहले चेहरे और हाथ-पैर पर हल्का तेल लगाएं। रंग हटाने के लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच तेल मिलाएं। पेस्ट बनाकर 10 मिनट लगाएं और हल्के हाथों से रगड़कर धो लें। इससे रंग ढीला होकर आसानी से निकल जाता है और स्किन ड्राई नहीं होती।
और पढ़ें - 5 कॉर्नर सेल्फ से 2BHK डेकोर, सामान+स्पेस दोनों दिखेगा
दही और हल्दी क्लीनअप पैक
दही (Curd) स्किन को कूलिंग देता है और रंग हटाने में मदद करता है। 2 चम्मच दही में चुटकीभर हल्दी मिलाएं। चेहरे पर 15 मिनट लगाकर गुनगुने पानी से धो लें। इससे टैन और रंग दोनों कम होंगे। बाद में स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी।

एलोवेरा जेल और नारियल तेल फेस पैक
अगर रंग बहुत ज्यादा पक्का है तो एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) और नारियल तेल (Coconut Oil) का मिक्स असरदार है। दोनों को बराबर मात्रा में मिलाएं। अब रंग वाली जगह पर 5-7 मिनट मसाज करें। कॉटन से साफ करके धो लें। ये स्किन को हील करता है, जलन और रेडनेस कम करता है।
और पढ़ें - 5 ब्लाउज एंब्रायडरी डिजाइंस, जो उम्रभर ट्रेंड में रहेंगे
मल्टीग्रेन आटा स्क्रब होली पर ट्राय करें
ज्यादा रगड़ना नुकसान कर सकता है, इसलिए घर का बना हल्का स्क्रब इस्तेमाल करें। 1 चम्मच आटा (गेहूं/मल्टीग्रेन) में थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और हल्के हाथ से सर्कुलर मोशन में रगड़ें। इससे डेड स्किन हटेगी और रंग धीरे-धीरे पूरी तरह साफ होगा। केमिकल फेसवॉश बार-बार न लगाएं, बहुत ज्यादा स्क्रबिंग न करें, गर्म पानी से चेहरा न धोएं और ब्लीच तुरंत न कराएं। ध्यान रखें होली खेलने से पहले चेहरे, गर्दन और हाथों पर तेल या मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे रंग सीधे स्किन में नहीं घुसेगा और बाद में आसानी से हट जाएगा।
