Holi Skin Care Tips: होली खेलने के दौरान कुछ लोग चेहरे पर पक्के रंग लगा देते हैं, जिसे निकालना बहुत मुश्किल भरा हो जाता है। कई बार स्किन खराब भी हो जाता है। हम यहां पर 4 स्किन प्रोटेक्टर के बारे में बताएंगे जो रंग को स्किन पर चिपकने नहीं देगा।
होली का त्योहार खुशियों और रंगों से भरा होता है, लेकिन केमिकल वाले रंग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई बार रंग इतने पक्के होते हैं कि कई दिनों तक नहीं उतरते। ऐसे में जरूरी है कि होली खेलने से पहले स्किन पर एक सुरक्षा परत तैयार कर ली जाए। यहां जानिए 4 ऐसी चीजें, जिन्हें लगाने से रंग आसानी से नहीं चिपकेगा और त्वचा भी सुरक्षित रहेगी।
26
नारियल तेल-नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर
होली खेलने से 20-30 मिनट पहले चेहरे, गर्दन, हाथ और पैरों पर अच्छी तरह नारियल तेल लगाएं। तेल त्वचा पर एक परत बना देता है, जिससे रंग सीधे स्किन में नहीं समाता। बाद में रंग छुड़ाना भी आसान हो जाता है। आप चाहें तो नारियल तेल की जगह सरसो का तेल भी लगा सकते हैं। हालांकि यह कुछ लोगों को सूट नहीं करता है।
36
एलोवेरा जेल – ठंडक और हाइड्रेशन
अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो एलोवेरा जेल लगाना फायदेमंद रहेगा। यह स्किन को हाइड्रेट रखता है और जलन से बचाता है। आप तेल के ऊपर हल्की परत एलोवेरा की भी लगा सकते हैं। आप बाजार से एलोवेरा जेल ले सकती हैं या फिर घर में लगे प्लांट से इसे निकालें।
46
सनस्क्रीन-धूप और टैनिंग से बचाव
होलीज्यादातर दिन में खेली जाती है, इसलिए SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इससे धूप से होने वाली टैनिंग और सनबर्न से बचाव होता है। रंग को भी यह स्किन पर जमने नहीं देता है।
56
मॉइश्चराइजर या कोल्ड क्रीम- ड्राय स्किन की सुरक्षा
अगर आपकी त्वचा रूखी है, तो पहले मॉइश्चराइजर या कोल्ड क्रीम लगाएं। इससे स्किन सॉफ्ट रहेगी और रंग गहराई तक नहीं जाएगा। इसके अलावा नाखून के अंदर रंग ना जाए, होली खेलने से पहले उसपर नेल पॉलिश लगाएं। बालों में तेल लगाएं। होली खेलने के बाद गर्म पानी से नहीं नहाएं। चेहरे को ज्यादा रगड़े नहीं।
होली के दिन ऑर्गेनिक रंगों से या फूलों से होली खेलें। कुछ लोग पक्के रंग या फिर केमिकल वाले रंग चेहरे पर लगाते हैं, जो कि आपके स्किन को डैमेज कर देते हैं। कुछ लोगों का चेहरा पूरी तरह खराब हो जाता है, इसलिए ना तो किसी को पक्का रंग लगाने दें और ना ही लगाएं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.