बेकार साड़ियों को बनाएं घर की शान, ये क्रिएटिव आइडियाज आएंगे काम !

Published : Jan 15, 2025, 05:08 PM IST
saree reuse 3

सार

पुरानी साड़ियों से घर को दें नया लुक! जानें कैसे आप बेकार साड़ियों से कुशन कवर, पर्दे, टेबल रनर और भी बहुत कुछ बना सकते हैं। आसान DIY तरीके और क्रिएटिव आइडियाज।

लाइफस्टाइल डेस्क। जब बात होम डेकोर की होती है, तो सामान बहुत महंगा आता है। हर बार महंगी चीजें खरीदने के लिए पैसे और एनर्जी दोनों चाहिए। ऐसे में आप भी एक्स्ट्रा खर्चा से बचना चाहती हैं तो क्यों कुछ अलग करते हुए घर में रखी चीजों का इस्तेमाल कर घर को डेकोरोट किया जाए। पुरानी साड़ी लगभग हर महिला के पास होती है। जिसका इस्तेमाल कर आप काफी अतिरिक्त खर्चें बचा सकती हैं।

1) पुरानी साड़ी से बनाएं कुशन कवर

कुशन कवर हर घर में लगभग बदले जाते हैं। ये काफी महंगे भी आती है। इसे बनाने के लिए आप जटिल या फिर एंब्रॉयडरी वर्क पर ओल्ड साड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये बहुत शानदार लुक देते हैं। वहीं, लिविंग स्पेश में को भी रिच बनाते हैं।

ये भी पढ़ें- ‘लोग मुझे बॉयफ्रेंड की बेटी समझते हैं, घूरते हैं और फिर फोटो लेते हैं’

2) पुरानी साड़ी से बनाएं पर्दे

साड़ी पर वर्क है लेकिन डिजाइन ओल्ड हो गई है तो आप पर्दे बना सकती हैं। वाइब्रेंट कलर फेस्टिव सीजन में खूब खिलते हैं। आप पर्दे बनाने के लिए बॉर्डर वर्क साड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3) टेबल रनर और मैट

साड़ी के बॉर्डर या पल्लू को टेबल रनर या डाइनिंग मैट में बदला जा सकता है। ये फेस्टिवल या फिर रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए एथनिक फ्लेयर के साथ एकदम सही हैं। इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा।

ये भी पढ़ें- सिरुमलाई: मदुरै के पास छिपा हुआ हिल स्टेशन, घूमने की पूरी जानकारी

4) बेड कवर या थ्रो

बेड कवर बनाने के लिए सेम कलर या फिर कंट्रास्ट रंग की साड़ी का इस्तेमाल करें। इसे आप डेकोरेट बेड थ्रो बना सकती हैं। वाइब्रेंट कलर में ये बेडरूम को शाही लुक देने में कमी नहीं रखेगा।

5) कपड़े की टोकरियां

गहने, चाबियाँ या अन्य छोटी-छोटी चीज़ों को व्यवस्थित करने के लिए आप पुरानी से छोटी-छोटी टोकरियां का यूज कर सकती हैं। इन्हें बनाने के लिए थर्माकोल या फिर लकड़ी का इस्तेमाल करें। ये काम आसान करने के साथ घर को भी यूनिक बनाएगा।

ये भी पढ़ें- महंगे प्रोडक्ट को बाय-बाय! डैंड्रफ भगाने के लिए बनाएं 7 हेयर पैक

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भरा चेहरा विद शार्प जॉलाइन, ट्राई करें 7 फेम फ्रेमिंग हेयरस्टाइल
ससुराल में लगेंगी रईस, ट्राई करें बहूरानी ये 7 इयररिंग्स चेन डिजाइंस