
बैंबू यानी बांस आज के समय में सिर्फ एक मटेरियल नहीं, बल्कि एक स्मार्ट लाइफस्टाइल चॉइस बन चुका है। यह स्वभाव से हल्का होने के साथ-साथ काफी मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला होता है, इसलिए होम डेकोर में इसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है। सबसे खास बात यह है कि बैंबू पूरी तरह इको-फ्रेंडली होता है, यानी यह नेचर को नुकसान नहीं पहुंचाता। अगर आप अपने लिविंग रूम को ऐसा लुक देना चाहती हैं जो नेचुरल, सुकूनभरा और मॉडर्नलगे, तो बैंबू डेकोर आइटम एक परफेक्ट ऑप्शन हैं। इनका सॉफ्ट टेक्सचर और अर्थी टोन घर में एक पॉजिटिव और रिलैक्सिंग माहौल बनाते हैं। साथ ही, ये आइटम्स कम खर्च में आपके स्पेस को प्रीमियम और स्टाइलिश फील भी देते हैं।
बैंबू पेंडेंट लाइट्स सिर्फ रोशनी नहीं देतीं, बल्कि आपके कमरे का पूरा एम्बिएंस बदल देती हैं। इनका डिजाइन आमतौर पर वोवन या जालीदार होता है, जिससे लाइट दीवारों पर खूबसूरत पैटर्न बनाती है। अगर आप अपने लिविंग रूम में वॉर्म और कोजी फील चाहती हैं, तो सोफे या सेंटर टेबल के ऊपर एक पेंडेंट लाइट लगाएं। यह शाम के समय बहुत सुंदर माहौल बनाती है।
और पढ़ें - +साइज गर्ल्स के लिए कॉटन दुपट्टा सूट, 6 डिजाइंस रहेंगे Day-ईजी
पौधों के साथ बैंबू का कॉम्बिनेशन हमेशा अच्छा लगता है। बैंबू प्लांट स्टैंड आपके पौधों को जमीन से ऊपर उठाकर एक अच्छा डिस्प्ले देता है। अगर आपके पास 2–3 पौधे हैं, तो मल्टी-लेवल स्टैंड लें, जिसमें अलग-अलग ऊंचाई पर पौधे रखे जा सकें। इससे लिविंग रूम में डायमेंशन आती है।
यह आइटम जितना सुंदर है, उतना ही उपयोगी भी है। बैंबू बास्केट में आप मैगजीन, रिमोट, खिलौने या कंबल जैसी चीजें रख सकती हैं। यह आपके लिविंग रूम को ऑर्गेनाइज्ड और साफ-सुथरा दिखाता है। इसे आप सोफे के पास या टीवी यूनिट के नीचे रख सकती हैं।
अगर आपकी दीवारें खाली लगती हैं, तो बैंबू वॉल डेकोर बहुत अच्छा विकल्प है। इसमें आपको वोवन आर्ट, सर्कुलर फ्रेम या ट्रेडिशनल पैटर्न मिलते हैं। आप 2–3 छोटे पीस को एक साथ लगाकर गैलरी वॉल भी बना सकती हैं।
और पढ़ें - फारसी सलवार सूट सेट, समर डे टाइम के लिए परफेक्ट 8 डिजाइंस
बैंबू फ्लावर वास मिनिमल होते हुए भी बहुत एलिगेंट लगता है। इसमें आप फ्रेश या ड्राय फूल रख सकती हैं। यह सेंटर टेबल, साइड टेबल या टीवी यूनिट पर बहुत अच्छा लगता है और कमरे में प्राकृतिक टच देता है।
बैंबू से बने चेयर या स्टूल आपके लिविंग रूम को रस्टिक और प्रीमियम लुक देते हैं। ये बहुत लाइटवेट होते हैं, इसलिए आप इन्हें आसानी से कहीं भी शिफ्ट कर सकती हैं।
कैंडल होल्डर आपके लिविंग रूम में तुरंत रिलैक्सिंग और कोजी माहौल बना देता है। आप इसे सेंटर टेबल पर रख सकती हैं या 2–3 होल्डर को साथ में रखकर एक सुंदर डेकोर बना सकती हैं।
बैंबू ट्रे सिर्फ सर्विंग के लिए ही नहीं, बल्कि डेकोरेशन के लिए भी बहुत यूजफुल है। आप इसमें कैंडल, बुक, छोटे पौधे या सजावटी आइटम रखकर एक मिनी डिस्प्ले बना सकती हैं। इससे लिविंग रूम साफ और स्टाइलिश दिखता है।