सावन झूला डेकोरेशन, रंग-बिरंगे कुशन और फूलों से दें घर को फेस्टिव टच

Published : Jul 30, 2026, 12:00 PM IST
सावन झूला डेकोरेशन

सार

Sawan Jhula Decoration: सावन में घर या बालकनी के झूले को खूबसूरत बनाना चाहते हैं? फूलों, रंग-बिरंगे दुपट्टों, कुशन और फेयरी लाइट्स से झूला सजाने के 4 आसान और आकर्षक डेकोरेशन आइडिया जानें।

30 जुलाई से सावन का महीना चालू हो गया है। यह खास महीना हरियाली, बारिश और त्योहार की रौनक का माना जाता है। इस मौसम में घर की बाल्कनी, गार्डन, टेरेस पर झूला लगाया जाता है। आप इसे खूबसूरत और आकर्षक ढंग से सजा सकते हैं। कुछ आसान और बजट फ्रेंडली डेकोरेशन आइडिया सिंपल से झूले को भी खास और फेस्टिव लुक देगा। जानते हैं कि सावन झूला डेकोरेशन के लिए कौन से सिंपल ट्रिक अपनाए जा सकते हैं।

ताजे फूलों और पत्तियों से सजाएं झूला

अगर आपने घर में सिंपल झूला लगाया है, तो आप इसे ताजे फूलों से सजा सकते हैं। सजावट के लिए गेंदा, गुलाब, मोगरा, रजनीगंधा या फिर चमेली के फूलों की माला बनाएं। आप इन्हें झूले के दोनों तरफ रस्सी में गोल घूमाकर सजाएं। अगर आपके पास यह फूल नहीं हैं, तो आप पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आम या अशोक के पत्ते की लड़ियों को झूले में सजा कर पारंपरिक झूला तैयार करें। यह दिखने में काफी खूबसूरत लगता है। इसमे आपका ज्यादा खर्च नहीं होगा और 500 रु के अंदर झूला सज जाएगा।

रंग-बिरंगे दुपट्टे से झूला डेकोरेशन

अगर आपने झूला लिविंग रूम में लगाया है, तो इसमे सिर्फ फूलों की लड़कियों का इस्तेमाल न करें बल्कि रंग-बिरंगे पर्दे भी लगाएं। हरे पीले- गुलाबी या बैगनी रंग के दुपट्टे को झूले के पीछे ड्रेप करें। आप एथेनिक प्रिंट वाले कुशन भी झूले में रख सकती हैं। अगर आपके पास रंगीन दुपट्टे हैं, तो झूले की रस्सी में लगाकर इससे सुंदर डिजाइन तैयार करें। 

और पढ़ें: सावन में पहनें 6 बैंगनी चमक वाली साड़ियां, खिल उठेगा तन बदन

फेयरी लाइट्स का झूले में करें इस्तेमाल

झूले में रंग-बिरंगे फूल, पत्तियों और दुपट्टे या पर्दों से डेकोरेट करने के साथ ही आप इसे चमकदार बनाने के लिए फेयरी लाइट्स लगा सकते हैं। फेयरी लाइट्स को झूले की चेन या रस्सी के चारों ओर लपेटे। आप चाहे तो पास में लालटेन, दिया या फिर एलईडी कैंडल्स भी रख सकते हैं। इससे झूले के आसपास का माहौल काफी खूबसूरत दिखाई देगा। अगर बालकनी में झूला लगा है, तो डेकोरेशन के बाद यहां बैठने पर काफी सुकून महसूस होगा।

और पढ़ें: Sawan 2026: सावन में घर का मंदिर ऐसे सजाएं, यहां देखें 5 डेकोरेशन आइडियाज

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Sawan 2026: सावन में घर का मंदिर ऐसे सजाएं, यहां देखें 5 डेकोरेशन आइडियाज
सावन में पहनें 6 बैंगनी चमक वाली साड़ियां, खिल उठेगा तन बदन