Sawan Temple Decoration Ideas: सावन 2026 में घर का मंदिर और शिवलिंग सजाने के 5 खूबसूरत DIY डेकोरेशन आइडियाज देखें। केले के पत्ते, फेयरी लाइट, कैलाश थीम और मॉडर्न मंदिर डेकोर।
भगवान शिव के भक्तों के प्रिय महीने सावन की शुरुआत 30 अगस्त से हो गई है। सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को मनाया जाएगा। मंदिर से लेकर घरों में तैयारियों का दौर जारी है। इस दौरान मंदिर को भी विशेष रूप से सजाया जाता है। तेज फूलों-बेलपत्र से आप हर घर का मंदिर सजाती हैं तो इस बार क्यों न कुछ अलग किया जाए ? जो रचनात्मकता दिखाने के साथ मंदिर की शोभा भी बढ़ाएगा। इस आर्टिकल में देखें, मंदिर और सावन शिवलिंग डेकोरेशन आइडियाज, जिन्हें आप भी विकल्प बना सकती हैं।
घर का मंदिर सजाने के आइडियाज (home temple decoration ideas)
1. फेयरी लाइट से सजाएं मंदिर
यह टेंपल डेकोरेशन आइडिया उन घरों के लिए बेस्ट है, जो शाम के वक्त पूजा स्पेस को वार्म और डिवाइन वाइब देना चाहते हैं। इसमें आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल करते हुए मॉडर्न इंटीरियर तैयार किया गया है। जबकि फेयरी लाइट्स हल्का सा ग्लो देती हैं। अगर आप फ्लैट में रहते हैं तो बेहद लो मेंटेंनेंस वाला विकल्प है।

2. केले के पत्ते से शिवलिंग की सजावट
अगर आपके घर में शिवलिंग हैं तो ये डेकोरेशन बेस्ट रहेगी। इसके लिए घर के खाली कोने में लंबी से मेज रखें और बैकग्राउंडर सजाने के लिए केले के बड़े पत्ते, बेलपत्र, ताजे सफेद मोगरे-चमेली के फूलों का इस्तेमाल करें। आप आसपास पारंपरिक तांबे का कलश, लकड़ी का स्टैंड रखें। यह सावन वाइब को ऑथेंटिक और सात्विक वाइब देगा। आखिर में शिवलिंग स्थापित कर पूजा करें। यह कम समय में तैयार होना वाला अच्छा डेकोर है।
ये भी पढ़ें-सावन के पहले दिन अपनों को भेजें 50 से अधिक शुभकामना संदेश
3. मिनिमल बालकनी विंडो ट्रे सेटअप
सावन का महीना प्रकृति से जुड़ा हुआ होता है। आप भी नेचर के पास समय बिताना चाहते हैं तो इस डेकोरेशन को विकल्प बना सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए कोई भी गहरे मुंह वाला प्लास्टिक टब लें, इसमें ऊपर तक पत्थर कंकड़ भरें। अब एक प्लेट में शिवलिंग की स्थापना करें। नेचुरल लुक देने के लिए आसपास पेड़-पौधे लगाएं। इसके लिए आर्टिफिशियल बेलों या प्लांट का यूज करें। ऊपर की तरफ घंटी लटका दें। बस आपका छोटा सा मंदिर तैयार है, जिसे आप सावन भर पूज सकती हैं।

4. मॉडर्न मंदिर डेकोरेशन
यह डेकोर उन घरों के लिए है, जो पूजा घर को मॉडर्न आर्टिस्टिक और नेचर इंस्पायर्ड लुक देना पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए चौड़ा और गहरे मुंह वाला टब लें और उसमें पत्थर-कंकड़ भर दें। अब किनारों पर स्नैक प्लांट तो फ्रंट में छोटे-छोटे सेक्युलेंट लगा दें। बीच में आप शिवलिंग या शिव जी की प्रतिमा लगा सकते हैं। आगे की तरफ पत्थरों की मदद से रास्ता बनाएं और इन्हें नीले रंग से कलर कर दीया जला दें।
ये भी पढ़ें- सावन के लिए बेल मेहंदी डिजाइन, मिनटों में पाएं रॉयल फील
5. रूई से तैयार करें कैलाश पर्वत

कैलाश पर्वत थीम से मंदिर भी सावन के लिए बेस्ट च्वाइस है। इसे बनाने के लिए किसी भी खाली खोने का इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे पहले एक बड़े मेज लें और उसे अच्छे से सेट करें। फिर कार्डबोर्ड में हॉट ग्लू गन की मदद से रूई चिपकाते जाएं। अब आसपास फेयरी लाइट्स और दीये सजाएं। बीच में शिवलिंग या महादेव की फोटो रखें। बस आपका छोटा सा DIY मंदिर तैयार है।
