
DIY Face Serum : त्वचा को सुंदर, जवां और हेल्दी रखने के लिए आजकल कई लोग फेस सीरम इस्तेमाल करते हैं। बाजार में मिलने वाले अधिकतर फेस सीरम महंगे और केमिकल वाले होते हैं, जिनके लंबे समय तक इस्तेमाल से साइड इफेक्ट्स होने की आशंका रहती है। इसलिए घर पर नेचुरल चीजों से बना फेस सीरम ज्यादा सुरक्षित, सस्ता और त्वचा के अनुकूल होता है। इस नेचुरल फेस सीरम में त्वचा को पोषण देने वाले तत्व होते हैं। जो चेहरे पर चमक लाते हैं, दाग-धब्बे, झुर्रियां कम करते हैं और त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं। नीचे दिया गया फेस सीरम किसी भी त्वचा के लिए परफेक्ट है और इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।
1. सबसे पहले एक साफ़ कांच की कटोरी में एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाकर अच्छे से हिलाएं।
2. इस मिश्रण में ग्लिसरीन और विटामिन E कैप्सूल का तेल (कैप्सूल काटकर) डालें।
3. फिर टी ट्री ऑइल या लैवेंडर ऑइल की बूँदें डालकर सारा मिश्रण अच्छी तरह मिलाएं।
4. जब यह मिश्रण अच्छी तरह मिल जाए, तो इसे ड्रॉपर बोतल में भर लें।
5. यह सीरम फ्रिज में 7-10 दिन तक रखा जा सकता है।
रात को सोने से पहले चेहरा हल्के फेसवॉश से धोकर सुखा लें। फिर चेहरे पर 2-3 बूंद सीरम लेकर हल्के हाथों से मालिश करें। खासतौर पर माथे, गालों, नाक और ठुड्डी पर मालिश करें। इसके ऊपर कोई मॉइस्चराइजर न लगाएं।
इस नैचुरल फेस सीरम के फायदे:
हर दिन इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर असर जल्द नजर आने लगता है। बिना किसी केमिकल के आपका चेहरा निखर जाएगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.