Homemade Hair Conditioner: महंगे कैमिकल वाले नहीं, घर पर रखी इन 4 चीजों से बनाएं होममेड कंडीशनर

Published : Sep 17, 2026, 10:06 AM IST
Homemade Conditioner

सार

Okra Hair Conditioner: 10 मिनट में घर पर बनाएं आसान Hair Conditioner! भिंडी, एलोवेरा, चावल और अलसी से तैयार यह DIY कंडीशनर बालों को दे सकता है सॉफ्ट, सिल्की, शाइनी और स्मूद लुक। जानें बनाने का आसान तरीका और सही इस्तेमाल।

बालों को मुलायम, शाइनी और फ्रिज-फ्री बनाने के लिए हर बार महंगे कंडीशनर खरीदना जरूरी नहीं है। किचन में मौजूद भिंडी, एलोवेरा, चावल और अलसी से आप घर पर आसान हेयर कंडीशनर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय और मेहनत नहीं लगती। इन चीजों को पानी में उबालकर छानने के बाद तैयार जेल जैसे मिश्रण को शैम्पू के बाद बालों पर लगाएं। यह DIY कंडीशनर बालों को सॉफ्ट और स्मूद लुक देने में मदद कर सकता है।

होममेड हेयर कंडीशनर के लिए सामग्री

इस DIY कंडीशनर को बनाने के लिए एक कप भिंडी, एक एलोवेरा की पत्ती, एक चम्मच चावल और एक चम्मच अलसी लें। इसके अलावा आपको करीब दो कप पानी की जरूरत होगी। भिंडी और अलसी में मौजूद जेल जैसा टेक्सचर मिश्रण को कंडीशनिंग जैसा बनाने में मदद करता है, जबकि एलोवेरा बालों को सॉफ्ट लुक देता है।

10 मिनट में ऐसे बनाएं कंडीशनर

सबसे पहले भिंडी को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में दो कप पानी डालकर इसमें भिंडी, एलोवेरा, चावल और अलसी डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह उबालें। जब पानी थोड़ा गाढ़ा और जेल जैसा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।

मलमल के कपड़े से करें फिल्टर

उबले हुए मिश्रण को मलमल के कपड़े की मदद से अच्छी तरह छान लें। ध्यान रखें कि बालों में लगाने के लिए मिक्स में चावल या अलसी के ठोस टुकड़े न रह जाएं। छानने के बाद आपको एक हल्का जेल जैसा मिश्रण मिलेगा, जिसे कंडीशनर की तरह यूज किया जा सकता है।

इसे बी पढ़ें- Herbal Hair Care: केमिकल शैंपू से लें ब्रेक, रीठा-आंवला के साथ मिलाएं ये 4 चीजें और घर पर बनाएं शैंपू

शैम्पू के बाद ऐसे करें अप्लाई

पहले बालों को अपने सामान्य शैम्पू से धो लें। इसके बाद एक्स्ट्रा पानी हल्के हाथों से निकालकर तैयार मिश्रण को बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं। कुछ मिनट के लिए छोड़ें और फिर पानी से अच्छी तरह धो लें। सेंसिटीव स्कैल्प होने पर पहले पैच टेस्ट करना बेहतर है।

बालों को मिल सकता है Soft और Silky लुक

इस होममेड कंडीशनर से बाल सॉफ्ट, शाइनी, सिल्की और स्मूद महसूस हो सकते हैं। जेल जैसा टेक्सचर बालों को कंडीशन करने और फ्रिज को कम दिखाने में मदद कर सकता है, जिससे बालों को मैनेज करना आसान लगे। हालांकि, यह किसी क्लीनिकल हेयर ट्रीटमेंट का विकल्प नहीं है और हर व्यक्ति के बालों पर इसका असर अलग हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Homemade Shampoo: ये जादुई शैम्पू जो बदल सकता है बालों की जिंदगी, जानें बनाने की सिंपल रेसिपी

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Vishwakarma Puja Shlokas: विश्वकर्मा पूजा में कौन से श्लोक पढ़ें? यहां देखें मंत्र और अर्थ
Radha Ashtami Shayari Greetings: बरसाने में खुशियों की बहार, राधा रानी मेरा संसार... राधा अष्टमी पर भेजें दिल छू लेने वाली शायरी