
Hanuman Chalisa Benefits: हनुमान चालीसा न सिर्फ एक धार्मिक स्तोत्र है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त करने वाली एक शक्तिशाली चालीसा भी है। इसका नियमित पाठ करने से मानसिक शांति मिलती है, आत्मबल मिलता है, सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है और दिल और दिमाग को मजबूत करने में भी मदद मिलती है। दरअसल, हनुमान चालीसा में लगभग 40 छंद है, जिनमें से अधिकतर अनुष्टुप में रचे गए हैं, यानी कि लयबद्ध रिपिटेटिव और मेडिटेटिव है। यह छंद बीटा वेब से अल्फाबेट तक ब्रेन फ्रीक्वेंसी शिफ्ट करते हैं, जो एकाग्रता और शांति का अनुभव करवाते हैं।
रामदूत अतुलित बलधामा जैसे मंत्र कर रहे दिल और दिमाग मजबूत (hanuman chalisa for mental health)
हनुमान चालीसा पर की गई एक रिसर्च के अनुसार, जब आप हनुमान चालीसा में लिखे गए रामदूत अतुलित बल धामा जैसे मंत्रों का नियमित रूप से उच्चारण करते हैं, तो इनकी ध्वनि कंपन शरीर में कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) को कम करती है और सेरोटोनिन-डोपामिन जैसे हार्मोन को बढ़ाती है। इससे शांति तंत्र पैरासिम्पैथेटिक सिस्टम एक्टिव होता है। जनरल ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन की रिसर्च के अनुसार, हनुमान चालीसा पढ़ने से स्ट्रेस कम होता है, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, नाड़ी दर में कमी से स्ट्रोक और हार्ट डिजीज का खतरा भी कम होता है।
क्या कहती है रिसर्च (Stress relief hanuman chalisa)
जनरल ऑफ इवोल्यूशन ऑफ मेडिकल एंड डेंटल साइंसेज में हनुमान चालीसा पर एक रिसर्च की गई, जिसमें 18 से 22 साल के 20 MBBS स्टूडेंट रोज 10 मिनट तक हनुमान चालीसा सुनते थे। इससे उनके ब्लड प्रेशर में कमी देखी गई। रिसर्च में पाया गया कि रोज 10 मिनट तक हनुमान चालीसा का पाठ करने से हार्ट रेट कम होना, ब्लड प्रेशर कंट्रोल, नींद में सुधार, पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर और एंजाइटी में भी राहत मिलती है।
हनुमान चालीसा पढ़ने के अन्य फायदे (Hanuman Chalisa recitation advantages)
हनुमान चालीसा सिर्फ पूजा पाठ का हिस्सा नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्म बल और इमोशनल बैलेंस करने में भी मदद करता है। इसे पढ़ने से आत्मविश्वास और एकाग्रता बढ़ती है। तनाव और चिंता कम होती है और बजरंगबली की विशेष कृपा भी मिलती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.