
DIY padded blouse hack at home: आजकल तरह-तरह के डिजाइनर और बैकलेस ब्लाउज का खूब चलन है। इन ब्लाउज को प्रिंसेस कट और पैडेड पैटर्न में बनाया जाता है। जिसमें ब्रेस्ट पोर्शन पर पैड्स लगे होते हैं। लेकिन अगर आपके पास कोई पुराना ब्लाउज पड़ा हुआ है, जिसमें आप एडजेस्टेबल पैड्स लगाना चाहती हैं, तो आज हम आपको दिखाते हैं एक वायरल वीडियो। इसमें बताया गया है कि कैसे आप चुटकियों में घर बैठे ही अपने पुराने ब्लाउज में एडजेस्टेबल पैड लगा सकते हैं। जब आपको इसकी जरूरत पड़े, तो उसमें पैड्स डालें और जब आपको ऐसे ही पहनना हो तो आप इसे निकाल भी सकते हैं।
इस तरह ब्लाउज में अटैच करें पैड्स (attach bra pads in blouse without tailor)
इंस्टाग्राम पर designbychanda नाम से बने पेज पर सिंपल ब्लाउज को डिजाइनर बनाने का हैक शेयर किया गया। इसके लिए आपको मुश्किल से 20 से 30 रुपए खर्च करने होंगे। सोशल मीडिया पर यह ट्रिक तेजी से वायरल हो रही है। हजारों लोग इस हैक को लाइक कर चुके हैं और इस वीडियो को यूजफुल बता रहे हैं। तो आप भी इस तरह से अपने सिंपल से ब्लाउज को पैडेड बना सकते हैं....
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.