
Curry Leaves Growing Tips: करी पत्ता भारतीय रसोई का सहसे अहम हिस्सा है। यह ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। बालों के ग्रोथ और उसे काला बनाने में तो यह रामबाण साबित होता है। लेकिन कई बार करी पत्ता बाजार में मिलता नहीं है और अगर घर में इसे लगाए तो यह टिकता नहीं है। घर में लगाने के बाद करी पत्ता का ग्रोथ कम होता है, या फिर यह सूख जाता है। लेकिन अगर आप एक्सपर्ट टिप्स के साथ करी पत्ता गमले में लगाते हैं, तो फिर इसका लहलहाना तय है। तो चलिए बताते हैं, कुछ खास टिप्स जिसे आजमा कर आप अपने करी पत्ता को हरा-भरा बना सकते हैं।
करी लीफ प्लांट वैसे तो जमीन में लगाया जाता है, तो वो सबसे बेहतर है। लेकिन अगर आप बालकनी में गमले में लगा रहे हैं, तो फिर 15 इंच से कम का गमला बिल्कुल ना चुनें। बड़ा गमला पौधे को फैलने और अच्छी जड़ों के लिए पर्याप्त जगह देता है।
करी पत्ता धूप पसंद करने वाला पौधा है। इसे रोजाना कम से कम 4–6 घंटे की सीधी धूप मिले, यह ध्यान रखें। अगर आपकी बालकनी में धूप कम आती है तो पौधे को वहां शिफ्ट करें, जहां धूप ज्यादा मिल सके।
और पढ़ें: 7 अफोर्डेबल डेकोर आइडिया, छोटे घर को दिखाएंगे बड़ा
महीने में एक बार पौधे में छाछ (बटरमिल्क) डालें। यह पौधे के लिए नेचुरल फर्टिलाइजर का काम करता है और इसकी ग्रोथ बढ़ाता है। छाछ को पानी में मिलाकर डालें। सीधे बिल्कुल ना डालें। इससे पौधा खराब हो सकता है।
अक्सर हम क्या करते हैं कि प्लांट लगाकर भूल जाते हैं। ऐसी गलती बिल्कुल ना करें। करी पत्ता की अच्छी ग्रोथ के लिए उसे पोषण चाहिए। आप हर 2 महीने पर एक बार वर्मीकंपोस्ट डालें। इससे पत्तियां ज्यादा हरी-भरी होंगी।
ठंड के मौसम में पौधे की हल्की-फुल्की कटिंग या छंटाई करें। इससे नए शूट्स निकलेंगे और पौधा घना व स्वस्थ रहेगा। करी प्लांट लगाने के दो महीने बाद उसका टिप की छंटाई कर दें। नीचे से फिर नई शाखा निकलेगी।
इसे भी पढ़ें: Plants Antifungal Hacks: प्लांट्स में लगी फंगस? करें ये बेस्ट 3 गार्डन हैक्स
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.