Baby Name How to Choose : बेबी नेम कैसे चुनें? नए पेरेंट्स के ना करें 5 सिली मिस्टेक

Published : Feb 03, 2026, 03:53 PM IST

How to select name for new born baby: बेबी का नाम उसकी पहली पहचान होता है। वो नाम, जो आप प्यार से आज चुनेंगे, वही कल उसके आत्मविश्वास की आवाज बनेगा। जानें बेबी नाम चुनते वक्त कौनसी गलती करने से बचें?

PREV
17
बेबी नेम कैसे चुनें? नए पेरेंट्स के ना करें 5 सिली मिस्टेक

बेबी के आने की खुशी जितनी बड़ी होती है, उतनी ही कन्फ्यूजन उसके नाम को लेकर होती है। नाम ऐसा हो जो दिल से पसंद आए, बोलने में प्यारा लगे, आगे चलकर बच्चे पर सूट करे और पूरी जिंदगी उसके साथ चले। अगर आप भी परफेक्ट बेबी नेम की तलाश में हैं, तो ये 5 ट्रिक आपके बहुत काम आएंगी।

27
नाम छोटा हो लेकिन मतलब दमदार हो

आज के समय में छोटे नाम ज्यादा ट्रेंड में हैं। लंबे और भारी नाम स्कूल, डॉक्यूमेंट और डेली लाइफ में परेशानी बन जाते हैं। हमेशा 2–3 syllable वाला नाम चुनें। ऐसा नाम जो सुनते ही याद रह जाए और मीनिंग पॉजिटिव व स्ट्रॉन्ग हो। जैसे – शक्ति, प्रकाश, खुशी, आरव, सिया।

37
आज का बेबी कल का एडल्ट भी होगा

कई नाम बचपन में क्यूट लगते हैं, लेकिन बड़े होने पर वही नाम अजीब या अनमैच्योर लग सकता है। खुद से पूछें क्या ये नाम ऑफिस में प्रोफेशनल लगेगा? क्या इसे सीरियस सिचुएशन में पुकारा जा सकेगा? नाम ऐसा हो जो बचपन से बुढ़ापे तक फिट बैठे।

47
नाम का उच्चारण आसान रखें

अगर नाम बार-बार गलत बोला जाए, तो बच्चा खुद भी इरिटेट महसूस करता है। स्मार्ट टिप ये है कि नाम बोलकर देखें। घर के बड़े-बुजुर्गों से बुलवाकर देखें। साथ ही सोचें, स्कूल टीचर या डॉक्टर कैसे बोलेंगे।

57
ट्रेंड से नहीं दिल से नाम चुनें

फिल्म, सीरियल या सोशल मीडिया से इंस्पायर नाम आज हिट लगते हैं, लेकिन कल आउटडेटेड हो सकते हैं।बेहतर है कि संस्कृत, हिंदी, क्षेत्रीय भाषा से नाम देखें। नाम के पीछे कोई भावना या कहानी हो और परिवार की वैल्यूज से जुड़ा हो। दिल से चुना नाम हमेशा स्पेशल होता है।

67
सरनेम के साथ नाम जोर से बोलकर देखें

नाम अकेले अच्छा होना काफी नहीं है, उसे सरनेम के साथ भी स्मूद लगना चाहिए। पूरा नाम जोर से बोलें और स्कूल एडमिशन फॉर्म जैसा पढ़ें। ध्यान रखें सोशल मीडिया प्रोफाइल जैसा सोचें। अगर नाम अटकता नहीं, तो वही सही है।

77
नए पेरेंट्स के लिए गोल्डन सलाह)
  • नाम फाइनल करने से पहले उसका अर्थ जरूर चेक करें 
  • किसी नेगेटिव या डबल मीनिंग से बचें 
  • बहुत ज्यादा यूनीक बनने की कोशिश न करें

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories