Simple Marble Sofa Design Photos: हॉल के लिए सोफा सेट की तलाश है लेकिन लकड़ी बेस नहीं चुनना चाह रहे हैं तो मार्बल सोफा सेट की डिजाइन देखें, जो मजबूती देने के साथ घर की भव्यता में चार चांद लगा देंगी।
सोफा सेट के बिना घर की सुंदरता अधूरी है। बाजार में वेलेवेट-फॉम से लेकर Wooden Sofa Sets Price रेंज के अनुसार उपलब्ध हैं। अगर आपको साफ-सफाई का वक्त नहीं मिलता है तो ज्यादा सोच विचार करने की बजाय मार्बल सोफा सेट पर इन्वेस्ट कर सकते हैं। यह दिखने में खूबसूरत और साफ करने में काफी आसान होते हैं।
26
मार्बल फिनिश सोफा डिजाइन
घर को लग्जरी और शाही दिखाने के लिए क्लासिक स्टाइल वाला Marble Finish 3 Seater Sofa Set खरीदें। इसमें ब्लैक-व्हाइट पत्थरों की बॉडी का इस्तेमाल किया है। सोफे की सीटिंग के लिए वेलवेट क्लोथ है, जो मार्बल की ठंडक को कम करने के साथ आरामदायक कंट्रास्ट लुक देता है। साथ में रिटर्न किनारे, गोल्डन मेटर की नक्काशी शाही टच दे रही है। अगर लीविंग रूम को आलीशान और प्रीमियम दिखाना चाहते हैं तो स्टेटमेंट पीस चुन सकते हैं।
36
मार्बल बेस सोफा सेट प्राइस
पारंपरिक मजबूती और मॉडर्निटी का संगम एक साथ चाहिए तो White Marble L Shape Sofa Sets खरीदना बनता है। इसके किनारों पर पत्थर की सुंदर नक्काशी है, जो शाही और भव्य लुक दे रही है। अगर आपका लिविंग रूम बिल्कुल सोबर है तो सुंदरता बढ़ाने के लिए इसे चुना जा सकता है। साथ में मखमली-सॉफ्ट फैब्रिक कुशन कमाल का कॉम्बिनेशन बनाता है। इस तरह के सोफा केवल टिकाऊ नहीं होते, बल्कि घर के इंटीरियर को भी कलात्मक पहचान देते हैं।
सोफा सेट लकड़ी की गर्माहट और मार्बल का कॉम्बिनेशन शानदार लुक देता है। यह घर के इंटीरियर को और भी स्टाइलिश बना देगा। साथ में गहरे रंग का प्रीमियम वुडन फ्रेम हैं, जो इसे मजबूती देने के साथ ट्रेडिशनल स्टाइल दे रहा है। डिटेलिंग देखें तो सोफे की अपहोल्सट्री पर मार्बल पैटर्न फैब्रिक यूज किया गया है, जो दिखने में संगमरमर जैसा लगता है। ऐसी डिजाइन्स उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जिनके घर की दीवारें कलरफुल हैं और वह नेचर+लग्जरी एक्सपीरियंस एक साथ चाहते हैं।
ट्रेडिशनल नक्काशी और मॉडर्न मार्बल फिनिश डिजाइन वाला यह सोफा लिविंग रूम को राजसी लुक देगा। फ्रेम पर बारीक हस्तशिल्प और नक्काशीदार लकड़ी का काम है, जो इसे निखारने का काम कर रही है। साथ में सेंटर टेबल प्रीमियम लुक देगी। यह सेट्स उन घरों के लिए बेस्ट हैं, जिनका हॉल बड़ा है। आप इसे ऑनलाइन खरीदने के साथ बनवा भी सकते हैं।
66
इटालियन मार्बल वेलवेट सोफा सेट
यह सोफा सेट खूबसूरती और लग्जरी का बेजोड़ हिस्सा है। बाहरी ढांचा व्हाइट इटालियन मार्बल से तराशा गया है। साथ में कर्व आर्मरेस्ट और भी प्यारा लग रहा है। गहरे शाही ब्लू वेलवेट फैब्रिक और कुशन कंट्रास्ट लुक दे रहे हैं। यह घर को महल जैसा अहसास और बैलेंस देने के लिए परफेक्ट है। अगर आप मिनिनलिस्टिक लग्जरी, टिकाऊ मजबूती चाहते हैं तो इसे चुन सकते हैं।
मार्बल सोफा सेट की खासियत
नॉर्मल सोफा के मुकाबले लिविंग रूम को लग्जरी बनाता है।