Taapsee Pannu curly hair tips: तापसी पन्नू अपने कर्ली बालों को धोने के बाद कभी कंघी नहीं करतीं। जानिए तापसी के 5 कर्ली हेयर केयर टिप्स, जिनसे घुंघराले बाल फ्रिजी नहीं होते और बनते हैं सॉफ्ट, बाउंसी और खूबसूरत।
एक्ट्रेस तापसी पन्नू के कर्ली हेयर देखकर कोई भी लड़की दीवानी हो सकती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कर्ली हेयर को खास देखभाल की जरूरत पड़ती है। एक इंटरव्यू के दौरान तापसी पन्नू बताती हैं कि वह कर्ली हेयर को वॉश करने बाद कभी भी कंघी नहीं करती। उनकी इस बात को सुनकर आप भी हैरान हो सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि कंघी करने के बाद घुंघराले बाल फ्रिजी दिखते हैं। जानिए तापसी अपने कर्ली बालों की देखभाल और क्या टिप्स अपनाती हैं।
25
बालों को सुलझाने के लिए ऑयलिंग
तापसी बताती हैं कि बाल ना उलझे, इसके लिए वह बाल धोने के पहले ही उन पर ऑयलिंग कर लेती हैं और फिर हाथों की मदद से उन्हें सुलझा लेती हैं। आप चाहे तो कंघी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ऐसा करने से बाल सुलझ भी जाते हैं और उनमें गांठ भी नहीं पड़ती।
35
बालों में लगाती हैं कंडीशनर
तापसी पन्नू कर्ली बालों को सॉफ्ट बनाने के लिए उन्हें धोने के बाद हे.र कंडीशनर का भी इस्तेमाल करती हैं। ऐसा करने से बाल बेहद सॉफ्ट हो जाते हैं और सूखने के बाद उलझते भी नहीं हैं।
45
हल्के हाथों से सुलझाएं बाल
तापसी कहती हैं कि वह गीले बालों को कंघी नहीं करती है बल्कि उंगलियों की मदद से बालों को एक दिशा में खोलती है ताकि बाल खिले-खिले दिखें। आप चाहे तो बालों को टॉवल से हल्का पोंछ कर सुखा लें और फिर हल्के हाथों की मदद से उन्हें सुलझाएं। जब बाल सूख जाएंगे, तो बिल्कुल भी फ्रिजी नहीं दिखेंगे और कर्ली हेयर बेहद खूबसूरत और बाउंसी बन जाएंगे।
55
हाथों से ही बालों को करें स्टाइल
जब बाल सूख जाएं तो उन्हें हाथों की मदद से ही स्टाइल करें। बालों को बिना कंघे की मदद से बांध कर बन या पोनीटेल बनाएं। ऐसा करने से आपके कर्ली हेयर जस के तस बने रहेंगे और खूबसूरत दिखेंगे।