Vanity Desk Designs: स्मॉल बेडरुम दिखेगा लार्ज, बनवाएं ये ड्रेसिंग टेबल डिजाइंस विद मिरर

Published : Feb 03, 2026, 11:52 AM IST

 Dressing Table For Small Bedroom: अगर बेडरुम का साइज छोटा है और उसे बड़ा दिखाना है, तो मिरर से सजा ड्रेसिंग टेबल (vanity desk with mirror) बनवाएं। यहां पर हम आपको कुछ यूनिक और मॉडर्न वैनिटी डेस्क दिखा रहे हैं, जिसे आप भी कारपेंटर से बनवाएं। 

PREV
15

छोटा बेडरुम अक्सर भरा-भरा और कंफ्यूजिंग लगता है, लेकिन सही ड्रेसिंग टेबल डिजाइन विद मिरर से आपका स्मॉल बेडरुम भी बड़ा, ब्राइट और स्टाइलिश दिख सकता है। मिरर लाइट को रिफ्लेक्ट करता है, जिससे कमरे में डेप्थ आती है और स्पेस ओपन लगता है। 

25

वॉल माउंट ड्रेसिंग टेबल

अगर कमरा बहुत छोटा है, तो फिर आप वॉल माउंड ट्रेसिंग टेबल बना सकती हैं। हैंगिग ड्रॉअर के साथ ओवल शेप मिरर लगवाएं। एक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए आप मिरर के पीछे ड्रॉअर बनवाएं। मिरर को स्लाइडिंग टच दें। 

35

वॉल-माउंटेड वैनिटी डेस्क

यह वॉल-माउंटेड वैनिटी डेस्क छोटे बेडरुम के लिए परफेक्ट है। ओवल शेप LED मिरर कमरे को ब्राइट और बड़ा दिखाता है, वहीं नीचे फ्लोटिंग ड्रॉअर स्टोरेज के साथ क्लीन लुक देता है। साइड में बनी वर्टिकल शेल्फ LED लाइटिंग के साथ डेकोर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स रखने के लिए स्टाइलिश स्पेस देती है। वहीं दूसरे डिजाइंस में राउंड शेप LED मिरर के साथ फ्लोटिंग टेबल दी गई है, जो मॉडर्न और मिनिमल फील देती है।

45

स्क्वायर एंड ओवल शेप मिरर ड्रेसिंग टेबल

यहां पर ड्रेसिंग टेबल के दो डिजाइंस दिए गए हैं। मिरर के दोनों साइड में वुडन स्लैब बनाया गया है। जिसमें लाइट जोड़ा गया है। इसके अलावा मिरर के नीचे में भी ड्रॉ दिए गए हैं। यहां आप ज्वेलरी बॉक्स से लेकर मेकअप का सामान रख सकती हैं। वहीं दूसरा वैनिटी डेस्क बेड का साइड में बनाया गया है। जो साइड टेबल का भी काम करता है। अपने स्मॉल बेडरुम में एलिगेंट लुक देने के लिए इन दो डिजाइन में से एक कारपेंटर से बनवा सकती हैं। यह वैनिटी डेस्क स्मॉल स्पेस (vanity desk small space) को भी लार्ज और लग्जरी लुक देता है।

55

साइड बेड वैनिटी डेस्क

अगर बेडरुम में बेड के सामने जगह नहीं हैं, तो फिर आप इन डिजाइंस को चुनें। बेड के साइड में आप ड्रॉअर बनाएं। वॉल पर अपने पसंद के मुताबिक मिरर शेप प्लेस कराएं। साइड में strip light जोड़ें। आजकल मिरर के अंदर भी लाइट आ रहे हैं, जिसे टच के साथ ऑन-ऑफ कर सकती हैं। साइड टेबल के साथ-साथ यह वैनिटी डेस्क का भी काम करेगा। 

इसे भी पढ़ें: Aluminum Gate Bathroom Door Designs: पानी फंगस से सेफ, बाथरूम के एल्युमिनियम दरवाजा डिजाइन

Simple Wooden Bed Design: हर घर में फिट हो जाएंगे ये 5 सिंपल और एलिगेंट वुडन बेड

Read more Photos on

Recommended Stories