Dry-cleaning का झंझट खत्म! अब घर पर आसानी करें Carpet की सफाई!

Published : Jan 03, 2025, 01:17 PM ISTUpdated : Jan 03, 2025, 01:18 PM IST
Carpet cleaning hacks for home

सार

घर पर कारपेट की सफाई अब आसान! बेकिंग सोडा, सिरका और वैक्यूम क्लीनर जैसे घरेलू नुस्खों से जिद्दी दाग और गंध हटाएँ। जानिए कारपेट को नए जैसा चमकाने के तरीके।

होम डेकोर के लिए हो या फिर ठंड से बचने के लिए अक्सर लोग अपने बेडरूम, हॉल और दूसरे जगहों पर कारपेट बिछाते हैं। घर के किसी भी जगह पर कारपेट बिछाने के बाद वो दिखते बहुत सुंदर हैं, लेकिन बच्चों के खेलने कुदने, जूते-चप्पल की गंदगी और धूल-मिट्टी के कारण अक्सर कारपेट कुछ हफ्तों में गंदे हो जाते हैं। कारपेट की गंदगी को साफ करने के लिए अक्सर लोग महंगे ड्राई क्लीनिंग का जरिया अपनाते हैं। ऐसे में आपको हम बता दें कि घर में ही आप बहुत आसानी से अपने कारपेट की धुलाई और सफाई कर सकते हैं, चलिए जानते हैं, इन तरीकों के बारे में...

इन तरीकों से करें कारपेट की सफाई

वैक्यूम क्लीनर का करें इस्तेमाल

  • कारपेट की सफाई के लिए आप वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं, यदि आपके पास वैक्यूम क्लीनर है, तो आप उससे कारपेट को अच्छे से वैक्यूम करें।
  • इससे कारपेट में मौजूद धूल, मिट्टी, बाल, छोटी-मोटी गंदगी और चिपके हुए दूसरे गंदगी साफ हो जाएं।
  • यदि आप हफ्ते में दो बार कारपेट को वैक्यूम क्लीनर से साफ करेंगे, तो इससे आपको लंबे समय तक कारपेट को धोने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिससे कारपेट के रेशे खराब नहीं होंगे।

बेकिंग सोडा और सिरका का घोल

  • कारपेट से यदि बहुत जिद्दी दाग और गंदी स्मेल हटाना है, तो आप बेकिंग सोडा और सिरका का घोल बना सकते हैं।
  • इसके लिए आप दाग वाले जगह पर सिरका और बेकिंग सोडा का घोल लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब इसे ब्रश से रगड़कर साफ कर लें, गंदगी और दाग दोनों साफ हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: किचन स्पॉन्ज में छिपे हैं खतरनाक बैक्टीरिया? जानें इसे साफ करने का सही तरीका!

स्टेन रिमूवर का इस्तेमाल करें

  • चाय, कॉफी, चॉकलेट या अन्य चीजों की जिद्दी दाग की सफाई करनी है, तो आप बाजार में मिलने वाले स्टेन रिमूवर पेस्ट स्प्रे या फिर लिक्विड का उपयोग करें।
  • इससे भी आपके कारपेट में लगे जिद्दी दाग आसानी से हट जाएंगे।
  • ध्यान रखें कि मार्केट में मिलने वाले स्टेन रिमूवर का इस्तेमाल करने से पहले उसमें दिए गए दिशा-निर्देश का पालन करें और उसी तरह से साफ करें।

सुखाना है जरूरी

  • कारपेट की गिली सफाई के बाद इसे अच्छी तरह से सुखाना बहुत जरूरी है।
  • इसके लिए आप इसे धूप में सूखा लें या फिर इसे किसी अच्छी वेंटिलेशन वाले कमरे में रखें, जहां ये अच्छे से सूख जाएं।
  • कारपेट में यदि नमी या गिलापन रहा तो इससे कारपेट से गंध आने लगेगी और नमी के कारण दाग भी लग सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: चिपचिपे स्टील के डिब्बे चमकेंगे नए जैसे, जानें 6 आसान तरीके

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Happy Karwa Chauth 2026 Wishes in Hindi: सजती रहे मांग में सिंदूर, चेहरे पर मुस्कान रहे... 60+ करवा चौथ शुभकामना संदेश
Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या खाएं? जानें 8 जरूरी चीजें और 3 हेल्दी कॉम्बिनेशन