गुलाब के पौधे में डालें ये एक चीज, वेलेंटाइन तक फूलों से भर जाएगा गमला!

Published : Jan 03, 2025, 11:29 AM IST
Tips to make roses bloom more

सार

सर्दियों में गुलाब के पौधों में फूल कम खिलते हैं। ऐसे में वेलेंटाइन डे पर गुलाब का गुलदस्ता देने के लिए केले के छिलकों का इस्तेमाल करें और कुछ आसान टिप्स अपनाएं।

गार्डनिंग का शौक आजकल बहुत से लोगों को है, ऐसे में लोग अपने घरों में गुलाब, गुड़हल और गेंदा समेत कई तरह के पौधे और फूल लगाते हैं। बता दें कि सर्दियों में बहुत से पौधे में फूल खिलना बंद हो जाते हैं, खासकर गुलाब के पौधे में। ऐसे में वेलेंटाइन यानी प्यार का दिन अब करीब है। इस दिन गुलाब के फूलों की डिमांड बहुत होती है। ऐसे में यदि आपने अपनी बगिया में गुलाब के पौधे लगा रखी है और उसमें ठंड के कारण कलिया खिलना बंद हो गए हैं, तो अभी आपके पास एक महीना है। आपको आज हम आपको कुछ बेहतरीन उपाय बताएंगे, जिससे आपके गुलाब के पौधे में इतने फूल खिलेंगे कि आप अपनी गर्लफ्रेंड को एक क्या फूलों का गुलदस्ता दे सकते हैं।

गुलाब के पौधे में चाहिए ज्यादा फूल तो डालें ये एक चीज

केले के छिलके का ऐसे करें इस्तेमाल

  • केले के छिलके कचरा समझकर फेंकने के बजाए, उसे बारीक टुकड़ों में काट लें।
  • अब इसे गुलाब के मिट्टी की गुड़ाई करके उसमें मिला लें।
  • आप चाहें तो केले के छिलकों को बारीक काटकर पानी में डाल दें और उसे 10-15 दिन बाद गुलाब के जड़ों में डालें।
  • बता दें कि गुलाब के लिए केले का छिलका बेहद फायदेमंद होता है। केले के छिलके में पोटेशियम और फास्फोरस होता है। ये दोनों ही गुलाब के पौधे में फूल खिलाने में मददगार और जरूरी पोषक तत्व होते हैं।

इसे भी पढ़ें: बटरफ्लाई गार्डनिंग: जानें कैसे फूलों की बहार संग तितलियों का संसार बसाएं!

फूल खिलाने के लिए ये टिप्स है जरूरी

  • केले के छिलके के अलावा गुलाब के पौधे को ऐसी जगह पर रखें, जहां दिन में 3-4 घंटे धूप आए।
  • रात में पौधे को सर्दियों की ठंडी हवा से बचाएं, नहीं तो पौधे की ग्रोथ रुक जाएगी।
  • मिट्टी तैयार करें, गुलाब के पौधे के लिए चिपचिपी नहीं जल निकासी वाली मिट्टी अच्छी होती है।
  • मिट्टी बस से पौधे की ग्रोथ अच्छी नहीं रहेगी, इसलिए आप उसमें गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट, रेत और नीम की खली मिलाकर डालें।
  • इसके अलावा सर्दियों में पौधे को पानी की कम जरूरत होती है, इसलिए अधिक पानी डालने से बचें।
  • सर्दियों में ज्यादा फूल नहीं खिलते, इसलिए पौधे की छंटाई करते रहें, ताकी कमजोर, सूखी और मरी हुई डाल अलग हो जाए।

इसे भी पढ़ें: जेड से स्नैक प्लांट तक, इन 7 पौधों ने 2024 में हर घर को बनाया बगिया!

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Shehnaaz Gill Looks: शादी के बाद खास ओकेजन पर ट्राई करें शहनाज गिल से 5 इंडियन अटायर
Kitten Heels Sandals: ना बैलेंस बिगड़ेगा ना गिरेंगी, ऑफिस में डेली पहनें किटन हील्स फुटवियर