एक्जॉस्ट फैन की सफाई कैसे करें? बेकिंग सोडा और विनेगर के कमाल के नुस्खों से फैन को चमकाएँ और उसकी कार्यक्षमता बढ़ाएँ।
एक्जॉस्ट फैन की सफाई और देखभाल बहुत जरूरी होती है, ताकि उसकी कार्यक्षमता बनी रहे और वह सही से काम करता रहे इसके लिए उसकी सफाई जरूरी है। ग्रीस और धूल के कारण फैन में गंदगी की जमावट हो सकती है, जिससे वह धीमी गति से काम करता है और बिजली का अधिक उपयोग करता है। लेकिन आप आसानी से इसे साफ कर सकते हैं। यहां हमने इसे साफ करने के लिए दो चीजों के बारे में बताया है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने एक्जॉस्ट फैन को पूरी तरह से चमका सकते हैं:
1. बेकिंग सोडा और पानी का मिश्रण:
सामग्री: बेकिंग सोडा और पानी।
विधि:
बेकिंग सोडा को पानी में डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को एक्जॉस्ट फैन के पंखों और मोटर के आस-पास जमा हुए ग्रीस और धूल पर लगाएं।
10-15 मिनट तक पेस्ट को सूखने दें, ताकि ग्रीस और धूल अच्छे से बेकिंग सोडा के पेस्ट से चिपक जाए।
फिर एक मुलायम कपड़े से पंखों और फैन को धीरे-धीरे पोछकर साफ करें।
आखिरी में साफ पानी से पंखों को धोकर सुखा लें।
बेकिंग सोडा में मौजूद क्लीनिंग एजेंट, जो ग्रीस और धूल को बिना नुकसान पहुंचाए आसानी से हटा देते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.