सुनार की जरूरत नहीं ! घर में रखी इस चीज से चमकाएं सभी गहनें

Published : Jan 12, 2025, 07:55 PM IST
jewellry

सार

सोने, चांदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी को घर पर कैसे साफ करें? चायपत्ती, बेकिंग सोडा जैसे घरेलू उपायों से गहनों की चमक वापस पाएँ। आसान टिप्स और ट्रिक्स यहां जानें।

लाइफस्टाइल डेस्क। सोने से चांदी से लेकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी हर महिला के पास होती है। साड़ी के साथ मैचिंग नेकलेस-इयररिंग्स खरीदने के लिए महिलाएं हजारों रुपए खर्च कर देती हैं लेकिन कई बार अगर इसे सही न रखा जाये तो इसकी चमक चली जाती है। इतना ही नहीं ये खराब हो जाते हैं। ऐसे में अक्सर आप भी इसी टेंशन में रहती हैं तो ये ट्रिक्स आपके काम आएंगी। जिसे अपनाकर आप ज्वेलरी को सालों-साल खराब होने से बचा सकती है।

बची हुई चाय पत्ती से साफ करें गहनें

चांदी के गहने साफ करने के लिए आप पानी और चायपत्ती ऊबाल लें। अगर आ नयी चायपत्ती इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो चाय बनाने के वक्त जो चायपत्ती बचती है उसे धोकर उबाल लें। अब इसे छानकर एक बाउल में निकालें। इसमें बेकिंग सोडा और डिर्जेंट मिलाकर घोल तैयार कर लें। अब चांद के गहनें थोड़ी देर के लिए डुबोकर रख दें। 5-10 मिनट बाद घोल से गहनें साफ करें। ऐसा करने से आपकी चांदी बिल्कुल सफेद होकर चमकने लगेगी। साथ ही कोई एक्स्ट्रा मेहनत भी नहीं करनी पडे़गी।

ये भी पढ़ें- लड्डू खाकर हो गए हैं बोर, तो इस मकर संक्रांति घर पर बनाएं तिल की ये 3 मिठाई

सोने के गहने कैसे साफ करें

वहीं, गोल्ड ज्वेलरी साफ करने के लिए आप भी चायपत्ती के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें बेकिंग सोडा, डिर्जेंट के साथ थोड़ी सी हल्दी मिला दें। ऐसा करने से ज्वेलरी का रंग बिल्कुल साफ हो जाता है। यहां पर ध्यान देने वाली बात है, जब भी चायपत्ती का पानी बनाएं, इसे उबालना नहीं बल्कि गरम करना है।

आर्टिफिशियल ज्वेलरी कैसे साफ करें ?

आर्टिफिशियल ज्वेलरी साफ करने के लिए गुनगुने पानी और माइल्ड डिश शोप का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका घोल बनाकर थोड़ी देर गहनों को भिगो दें। फिर ब्रश की मदद से साफ करें। वहीं, पोछने के लिए वाइप्स या फिर हल्के कपड़े या यूज करें। आर्टिफिशियल ज्वेलरी साफ करने के लिए बेकिंग सोडा बेस्ट रहती है। पानी में सोडा मिलाकर घोल बना लें फिर इसे ब्रश की मदद से गहनों पर लगाकर साफ करें।

ये भी पढ़ें- न लग्जरी डाइट न जिम ! महिला ने इस तरह घर पर घटाया 37KG वजन

ये भी पढ़ें- सेहत का खजाना अजवाइन, जानें Ajwain Water के कमाल फायदे

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Happy Karwa Chauth 2026 Wishes in Hindi: सजती रहे मांग में सिंदूर, चेहरे पर मुस्कान रहे... 60+ करवा चौथ शुभकामना संदेश
Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या खाएं? जानें 8 जरूरी चीजें और 3 हेल्दी कॉम्बिनेशन