घर पर RO प्यूरीफायर की सर्विस, प्लंबर या टेक्नीशियन को बुलाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Published : Jun 06, 2026, 01:30 PM IST
RO Purifier Cleaning

सार

RO Purifier Cleaning Tips: क्या RO प्यूरीफायर की सफाई के लिए हर बार टेक्नीशियन बुलाना जरूरी है? क्या आप घर पर ही RO की बेसिक सर्विस करना चाहते हैं? RO टैंक और फिल्टर को साफ करने का सही तरीका क्या है?

RO Water Purifier Cleaning Guide: आजकल ज्यादातर घरों में RO वॉटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे साफ, स्वच्छ और हेल्दी पानी मिलता है। लेकिन अगर इसकी नियमित सफाई न की जाए, तो मशीन की परफॉर्मेंस इफेक्ट हो सकती है और पानी की गुणवत्ता भी कम हो सकती है। अच्छी बात यह है कि RO प्यूरीफायर की बेसिक सर्विस और सफाई आप घर पर ही कर सकते हैं। इसके लिए हर बार टेक्नीशियन या प्लंबर को बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती।

कैसे करें RO वॉटर प्यूरीफायर की सफाई?

सबसे पहले बिजली और पानी की सप्लाई बंद करें

RO प्यूरीफायर की सफाई शुरू करने से पहले उसका पावर प्लग निकाल दें और इनलेट वॉटर सप्लाई बंद कर दें। इससे सफाई के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

और पढे़ं- Water Purifier Price: बजट में बेमिसाल ! वॉटर प्यूरीफायर डील्स ₹10,000 के अंदर

बाहरी बॉडी की सफाई करें

एक मुलायम कपड़े को हल्के साबुन वाले पानी में भिगोकर RO की बाहरी बॉडी को अच्छी तरह साफ करें। ध्यान रखें कि डिस्प्ले, टच पैनल और इलेक्ट्रिक पार्ट्स पर ज्यादा पानी न लगे। इन्हें केवल सूखे या हल्के गीले कपड़े से ही साफ करें।

स्टोरेज टैंक की सफाई करें

RO टैंक का पूरा पानी निकाल दें। यदि आपके मॉडल में टैंक आसानी से खुल जाता है, तो उसे निकालकर साबुन वाले पानी से साफ करें। जरूरत पड़ने पर फूड-ग्रेड सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। सफाई के बाद टैंक को अच्छी तरह रिंस करें और दोबारा फिट कर दें।

RO के नल को साफ करें

RO के टैप को गीले कपड़े से पोंछें। नल के मुहाने पर जमा गंदगी या स्केलिंग को किसी छोटे ब्रश की मदद से साफ करें।

प्री-फिल्टर की जांच करें

यदि प्री-फिल्टर में मिट्टी, गाद या गंदगी जमा हो गई हैं, तो उसे बदलना बेहतर रहता है। सामान्यतः सेडिमेंट फिल्टर और कार्बन फिल्टर को 6 से 12 महीने में एक बार बदलना चाहिए।

सफाई के बाद फ्लशिंग करें

सफाई पूरी होने के बाद पानी की सप्लाई चालू करें। टैंक को भरने दें और 1 से 2 बार पूरा पानी निकाल दें। इसके बाद ही पीने के लिए पानी का उपयोग करें।

क्या RO मेम्ब्रेन और फिल्टर को घर पर साफ किया जा सकता है?

आमतौर पर RO मेम्ब्रेन, सेडिमेंट फिल्टर, कार्बन फिल्टर और UV यूनिट की इंटरनल क्लीनिंग घर पर नहीं की जाती। इन पार्ट्स को समय-समय पर बदलना ही बेहतर माना जाता है। हालांकि, कई मॉडल्स में फिल्टर रिप्लेसमेंट आप स्वयं भी कर सकते हैं। इसके लिए मशीन खोलने से पहले यूजर मैन्युअल जरूर पढ़ें।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. RO प्यूरीफायर की सफाई कितने समय में करनी चाहिए?

RO की बाहरी सफाई हर महीने और फिल्टर की जांच हर 6 से 12 महीने में करनी चाहिए।

2. क्या RO टैंक को घर पर साफ किया जा सकता है?

हां, अधिकांश मॉडलों में टैंक को निकालकर साबुन वाले पानी से साफ किया जा सकता है।

3. क्या RO मेम्ब्रेन को धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है?

नहीं, आमतौर पर RO मेम्ब्रेन को साफ करने के बजाय समय आने पर बदलना बेहतर माना जाता है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन