PVC वॉल स्टिकर: बिना कारीगर की मेहनत और कम खर्च में पाएं लग्जरी दीवारों का लुक

Published : Jun 06, 2026, 07:00 AM IST
PVC Wall Sticker Design

सार

PVC Wall Sticker: क्या आप घर में PVC वॉल स्टिकर लगवाना चाहते हैं? जाने इसकी सबसे बड़ी खासियत क्या है? क्या PVC वॉल स्टिकर को साफ किया जा सकता है? 

Wall Sticker Design: क्या आप अपने ड्राइंग रूम का मेकओवर करना चाहते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते? ऐसे में PVC वॉल स्टिकर एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं। ये स्टिकर बिना किसी प्रोफेशनल मदद के आसानी से दीवार पर लगाए जा सकते हैं। साथ ही ये वॉटरप्रूफ, ड्यूरेबल और बजट-फ्रेंडली होते हैं, जिससे कम खर्च में आपकी दीवारों को आकर्षक और मॉडर्न लुक मिल जाता है। आइए जानते हैं कुछ ट्रेंडी PVC वॉल स्टिकर डिजाइनों के बारे में।

PVC पैनलिंग वॉल स्टिकर

आजकल दीवारों पर PVC पैनलिंग करवाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। हालांकि, एक-एक पैनल लगवाना काफी महंगा पड़ सकता है। ऐसे में PVC पैनलिंग लुक वाले वॉल स्टिकर या वॉलपेपर शानदार ऑप्शन हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लगभग 300 सेंटीमीटर का रोल करीब 200 रुपये में मिल जाता है। एक दीवार को सजाने के लिए आमतौर पर 2 से 3 रोल लगते हैं। इससे आपकी दीवार को शानदार वुडन फिनिश और प्रीमियम लुक मिलता है।

और पढे़ं- Wall Panel PVC: एक बार लगवाएं 15 साल स्टाइल पाएं, पीवीसी पैनल डिजाइन

ज्योमैट्रिक पैटर्न वॉल स्टिकर

अगर आप अपनी दीवारों को रॉयल और मॉडर्न लुक देना चाहते हैं, तो ज्योमैट्रिक पैटर्न वाले PVC स्टिकर चुन सकते हैं। रेड, ब्लैक, ब्लू, व्हाइट और गोल्डन रंगों के कॉम्बिनेशन में बने स्क्वायर, हेक्सागन या अन्य ज्योमैट्रिक डिजाइन किसी भी प्लेन दीवार को आकर्षक बना देते हैं।

ईजी-टू-वॉश PVC स्टिकर

PVC स्टिकर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें साफ करना बेहद आसान होता है। इन्हें गीले या सूखे कपड़े से आसानी से साफ किया जा सकता है। फ्लोरल, 3D, नेचर, बच्चों के कार्टून और मोटिवेशनल कोट्स जैसे कई डिजाइन अवेलेबल हैं, जिन्हें आप अपने कमरे की थीम के अनुसार चुन सकते हैं।

मिनी PVC स्टिकर

अगर आप स्विच बोर्ड, कोनों या दीवार के छोटे हिस्सों को सजाना चाहते हैं, तो मिनी PVC स्टिकर चुनें। 3D फ्लोरल और नेचर-थीम वाले छोटे स्टिकर दीवार को तुरंत फ्रेश और वाइब्रेंट लुक देते हैं। साथ ही, यदि दीवार पर कोई दाग-धब्बा या निशान हो, तो उसे छिपाने के लिए भी इनका यूज किया जा सकता है।

सर्कुलर डिजाइन PVC पैनल

घर को लग्जरी होटल जैसा लुक देने के लिए सर्कुलर डिजाइन वाले PVC पैनल और 3D टेक्सचर स्टिकर आजकल काफी ट्रेंड में हैं। ये डिजाइन दीवारों में डेप्थ और एलिगेंस जोड़ते हैं। बाजार और ऑनलाइन स्टोर्स पर ऐसे स्टिकर लगभग 300 से 400 रुपये की कीमत में आसानी से मिल जाते हैं।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. PVC वॉल स्टिकर की सबसे बड़ी खासियत क्या है?

PVC वॉल स्टिकर आसानी से लगाए जा सकते हैं, वॉटरप्रूफ होते हैं और कम खर्च में दीवारों को नया लुक देते हैं।

2. क्या PVC वॉल स्टिकर को साफ किया जा सकता है?

हां, अधिकांश PVC स्टिकर को गीले या सूखे कपड़े से आसानी से साफ किया जा सकता है।

3. PVC वॉल स्टिकर कितने समय तक चलते हैं?

अच्छी क्वालिटी के PVC स्टिकर कई सालों तक टिकाऊ रहते हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

पतले बालों में दिखेगा खूब वॉल्यूम, इंगेजमेंट में बनाएं 7 हेयरस्टाइल