10+ ईजी मेहंदी फ्रंट हैंड डिजाइन, बेबी शावर+इंगेजमेंट में सजाएं दोनों हाथ

Published : Jun 05, 2026, 05:00 PM IST
10+ ईजी मेहंदी फ्रंट हैंड डिजाइन

सार

mehandi designs simple full hand Designs: ऐसी सिंपल और ईजी मेहंदी डिजाइन कौनसी हैं जिनको लगाने पर वो बहुत ही सुंदर और स्टाइलिश लगती हैं? बेबी शावर और इंगेजमेंट जैसे छोटे-बड़े फंक्शन के लिए सिंपल और स्टाइलिश फ्रंट हैंड डिजाइन कौनसी रहेंगी? 

मेहंदी सिर्फ शादी तक सीमित नहीं रही है। आजकल बेबी शावर, इंगेजमेंट, रिंग सेरेमनी, गोद भराई और फैमिली फंक्शन जैसे खास मौकों पर भी महिलाएं खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद करती हैं। यदि आप बहुत हैवी मेहंदी नहीं लगाना चाहतीं और कम समय में हाथों को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो फ्रंट हैंड के सिंपल और ट्रेंडी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। यहां देखें 10 से ज्यादा ऐसे आसान मेहंदी डिजाइन, जो हर उम्र की महिलाओं पर खूब जचेंगे।

मंडला फ्रंट हैंड डिजाइन

मंडला डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहता है। हथेली के बीच में गोल मंडला बनाकर उसके चारों ओर छोटे पैटर्न बनाए जाते हैं। यह डिजाइन बेहद एलीगेंट और क्लासी दिखाई देता है।

और पढ़ें - सितारा वर्क ब्लाउज, डे+नाइट टाइम इवेंट के लिए 6 डिजाइन

फ्लोरल बेल मेहंदी

फूलों और पत्तियों से बनी बेल डिजाइन हाथों को नाजुक और खूबसूरत लुक देती है। बेबी शावर और डे-टाइम फंक्शन के लिए यह डिजाइन बेस्ट माना जाता है।

अरेबिक फ्रंट हैंड डिजाइन

अरेबिक मेहंदी में बड़े फूल और खाली जगहों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन होता है। यह जल्दी लग जाती है और हाथों को स्टाइलिश लुक देती है। साथ ही इसमें एक से एक यूनिक डिजाइन बनाए जा सकते हैं।

हार्ट पैटर्न मेहंदी

इंगेजमेंट और कपल फंक्शन के लिए हार्ट डिजाइन काफी पसंद किया जाता है। इसमें छोटे हार्ट और फ्लोरल पैटर्न मिलाकर यूनिक लुक बनाया जाता है।

फिंगर फोकस डिजाइन

अगर आप मिनिमल लुक चाहती हैं, तो सिर्फ उंगलियों पर डिटेल पैटर्न बनवाएं। यह डिजाइन मॉडर्न और ट्रेंडी दिखाई देता है। आप चाहें तो सेम की जगह फिंगर पर अलग-अलग मेहंदी डिजाइंस भी बना सकती हैं।

और पढ़ें -  टो-रिंग फुटवियर फ्लैट सैंडल, ₹200 से कम में ईजी वियर डिजाइन

ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन

हाथों में ब्रेसलेट या रिंग जैसा पैटर्न बनाकर तैयार की गई मेहंदी डिजाइन आजकल काफी लोकप्रिय है। यह डिजाइन फोटो में भी बेहद सुंदर दिखाई देता है।

कमल फूल मेहंदी डिजाइन

लोटस मोटिफ वाली मेहंदी डिजाइन शुभ मानी जाती है। गोद भराई और ट्रेडिशनल ओकेजन में इसे खूब पसंद किया जाता है।

पत्ती और बेल पैटर्न

सरल लेकिन आकर्षक डिजाइन चाहने वालों के लिए लीफ पैटर्न बेस्ट विकल्प है। इसे हाथ के एक किनारे से शुरू कर उंगलियों तक बनाया जाता है।

मोर प्रेरित डिजाइन

मोर इंडियन मेहंदी कला का सबसे लोकप्रिय मोटिफ है। फ्रंट हैंड पर छोटा मोर डिजाइन हाथों को रिच और ट्रेडिशनल लुक देता है।

टिक्की मेहंदी डिजाइन

पुराने समय की टिक्की मेहंदी आज फिर ट्रेंड में है। बीच में गोल टिक्की और चारों ओर सिंपल पैटर्न बनाकर यह डिजाइन तैयार किया जाता है।

हाफ हैंड मेहंदी

पूरे हाथ की बजाय आधे हिस्से तक बनाई गई मेहंदी डिजाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो सिंपल लेकिन अट्रैक्टिव लुक चाहती हैं।

ग्लिटर टच मेहंदी

इंगेजमेंट या सगाई जैसे फंक्शन में मेहंदी सूखने के बाद हल्का ग्लिटर जोड़कर इसे और भी खास बनाया जा सकता है। इसे लगाना भी बहुत आसान है और ये सिंपल तरीके से बहुत सुंदर लगती है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

ऑफिस से संसद तक छा जाता है इन साड़ियों का जलवा, महिला MLA भी करती हैं सबसे ज्यादा पसंद
मैचिंग ब्लाउज से आगे बढ़ा फैशन ! ये 8 डिजाइन हर साड़ी पर देंगे स्टाइलिश लुक