सुहागन को मिलेगा मां करवा का आशिर्वाद, ऐसे सजाएं करवा चौथ की थाली

Published : Oct 18, 2024, 01:27 PM ISTUpdated : Oct 18, 2024, 01:34 PM IST
decorate the thali for Karwa Chauth 2024

सार

Karva Chauth thali items: करवा चौथ के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। जानिए करवा चौथ की थाली को कैसे सजाएं और उसमें किन जरूरी चीजों को रखें।

लाइफस्टाइल डेस्क: हिंदू धर्म में करवा चौथ महिलाओं का विशेष पर्व है। करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर दिन रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं व्रत रख कर पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। करवा चौथ के दिन चांद को देखकर पूजा की जाती है और उसके बाद ही महिलाएं जल और अन्न ग्रहण करती हैं। करवा चौथ की पूजा के समय थाली को सजाया जाता है ताकि चांद की पूजा की जा सके। जानिए करवाचौथ की थाली में किन चीजों को रखना चाहिए।

करवा चौथ की थाली में रखें 2 करवे

करवा चौथ की थाली सजाते समय आपको उसमें दो करवे रखने चाहिए। एक करवा मिट्टी का तथा दूसरा धातु का होता है।ऐसा माना जाता है कि एक करवा सुहागन का और दूसरा करवा माता का होता है। आपको बाजार में मिट्टी के करवे मिल जाएंगे। आप घर में चावल और हल्दी का घोल बनाकर सादा करवा रंग सकती हैं।

करवा चौथ थाली में रखें सींके

माता की शक्ति का प्रतीक मानी जाने वाली सींक भी करवा चौथ की थाली में सजानी चाहिए। करवाचौथ में 14 सींके बाजार से खरीद लें। आपको दो करवे में 7 सींके लगाकर पूजा करें। साथ ही थाली में 12 पूढ़ियां और 2 फल भी रखें। आप चाहे तो मिठाई भी रख सकती हैं। साथ में अक्षत और रोली, जल को थाली में सजाएं।  

करवा चौथ थाली में छन्नी और सुहाग का समान

आप करवा चौथ की थाली को सजाते समय उसमें छन्नी रखें। छन्नी की मदद से चांद को देखकर पूजा की जाती है। साथ में एक दिया और घी के साथ बाती लगाएं। मां करवा को प्रसन्न करने के लिए सुहाग का समान भी रखें।

 करवा चौथ की थाली को आप घर में डेकोरेटिव आइटम्स से सजा सकती हैं। चाहे तो सजी हुई थाली को मार्केट से भी खरीद सकती हैं। करवा चौथ के दिन 16 श्रृंगार कर चांद की पूजा करें। 

और पढ़ें: पहली बार कर रही हैं करवा चौथ, ऐसे हो तैयार और इन नियमों का करें पालन

PREV

Recommended Stories

कड़ाके की ठंड में भूल जाएंगे हीटर, इन ट्रिक्स से मिनटों में गर्म होगा कमरा, बिल आएगी ज़ीरो
2025 में ये 30+ बेबी नेम रहें बेहद पॉपुलर, देखें लिस्ट और जानें इनका अर्थ