
रातरानी का पौधा अपनी अच्छी खुशबू के लिए घरों में खूब पसंद किया जाता है। इसे बड़े बगीचे की जरूरत नहीं होती, बल्कि गमले या ग्रो बैग में भी आसानी से उगाया जा सकता है। सही मिट्टी, पर्याप्त धूप, पानी और खाद देकर पौधे की ग्रोथ को तेजी से बढ़ा सकते हैं।
रातरानी लगाने के लिए कम से कम 12 से 18 इंच चौड़ा और गहरा गमला या ग्रो बैग चुनें। इसमें नीचे ड्रेनेज होल जरूर हो, ताकि एक्स्ट्रा पानी बाहर निकल सके और जड़े न सड़े।
रातरानी की अच्छी ग्रोथ के लिए मिट्टी भुरभुरी और अच्छी जल निकासी वाली होनी चाहिए। आप नॉर्मल गार्डन मिट्टी में वर्मीकम्पोस्ट और रेत या कोकोपीट मिला सकते हैं। ऑर्गेनिक खाद पौधे को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करेगी।
नर्सरी से हेल्द रातरानी का पौधा लाकर उसे गमले के बीच में लगाएं। पौधे की जड़ों को ज्यादा दबाएं नहीं। लगाने के बाद मिट्टी को हल्का पानी दें। शुरुआती दिनों में पौधे को तेज दोपहर की धूप से बचाकर धीरे-धीरे धूप की आदत डालें।
आप चाहें तो मजबूत रातरानी की टहनी डाल काट लें और फिर उसे एक कांच का गिलास पानी में रखें, ताकि पानी में नई जड़ आए। 20-25 दिनों में जड़ आ जाए तो गमले में रोप दें। ध्यान रखें गिलास के पानी को समय-समय पर बदलते रहें, ताकि पानी में बैक्टिरिया न पनपे।
इसे भी पढ़ें- मानसून में रबर प्लांट की ये गलती पड़ सकती है भारी, सूखने लगेगा हरा-भरा पौधा!
रातरानी को अच्छी रोशनी पसंद है। रोजाना कुछ घंटे सुबह की धूप मिलने पर पौधे की ग्रोथ बेहतर होती है। मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही पानी दें। लगातार गीली मिट्टी रखने से जड़ें खराब हो सकती हैं।
पौधे की ग्रोथ के लिए हर 20-30 दिन में थोड़ी मात्रा में वर्मीकम्पोस्ट या ऑर्गेनिक खाद दें। सूखी या कमजोर डाल की समय-समय पर कटिंग करने से नई शाखाएं निकलने में मदद मिलती है। फूल आने के समय पौधे की देखभाल और रोशनी पर खास ध्यान दें।
इसे भी पढ़ें- Multi Level Planter Design: छोटे पौधों को डेकोर के लिए देखें मल्टी लेवल प्लांटर, आउटडोर गार्डन का बदलेगा लुक
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.