पानी और एल्युमिनियम फॉइल से आजमाएं हैक्स, घर में मच्छर-मक्खी की एंट्री हो जाएगी बैन

Published : Jun 01, 2025, 08:10 AM IST
 aluminium foil paper hacks

सार

Natural mosquito repellent hacks: घर में मक्खी-मच्छर का आतंक बहुत ज्यादा होता है खासकर गर्मी के मौसम में। ऐसे में हम यहां पर आपको एक ऐसा हैक्स बताएंगे जिससे ये घर के अंदर दाखिल ही नहीं हो पाएंगे।

Natural mosquito repellent hacks: आजकल सोशल मीडिया पर किचन हैक्स के तरह-तरह वीडियो वायरल हो रहे हैं। सफाई से लेकर मक्खी-मच्छर भगाने तक के टिप्स दिए जा रहे हैं। एल्युमिनियम फॉइल और पानी से एक ऐसे हैक्स लोग आजमा रहे हैं जो घर के अंदर किसी भी तरह के किट पंतगों की एंट्री बंद कर दे रही है। तो चलिए बताते हैं यह हैक्स और कैसे करता है ये काम।

दीप्ति कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने इस हैक्स को बताया है। इसके साथ ही कई और इंफ्लुएंसर ने इसे आजमाया है। इस ट्रिक को आजमाने के लिए एक ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक बैग, एल्युमिनियम फॉयल पेपर और पानी की जरूरत होगी। सबसे पहले एल्युमिनियम फॉयल पेपर की छोटी-छोटी दो तीन गेंद बना लें। अब प्लास्टिक बैग में आधा पानी भरे और उसमें गेंद डाल लें। आप चाहें तो कुछ क्वाइन भी डाल सकते हैं। फिर इसे बांधकर किचन की खिड़की, दरवाजे पर टांग दीजिए।

कैसे यह हैक्स करता है वर्क

दावा किया जा रहा है कि इस ट्रिक से मच्छर और मक्खी घर के अंदर नहीं आएंगे। पानी और एल्युमिनियम फॉयल के मिक्‍सर से रिफलेक्‍शन होता है जो मक्खियों और मच्छरों को कंफ्यूज कर देता है। जिसकी वजह से वो वहां से हट जाते हैं। बताया जाता है कि मच्छर और मक्खी कई आंखों से देखते हैं इसलिए ये तरीक पर असर करता है। चमकीली रोशनी इन कीड़ों को परेशान करती है। हालांकि इस बात का कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि ये हैक सच में असर करता है।

 

 

सस्ता और आसानी से इस हैक्स को यूज कर सकते हैं

कंटेंट क्रिएटर दीप्ति का दावा है कि ऐसा करने से मच्छर-मक्खी भाग सकते हैं। ये एक पर्सनल एक्सपीरियंस पर बेस्ड है। बहुत सारे लोग इसे आजमा रहे हैं। ये सस्ता हैक है और इसे आप भी इसे आजमा सकते हैं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बारिश में पैरों की ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, आज ही बदलें अपनी आदतें
पहली बारिश में कीचड़ से गंदे हो गए व्हाइट शूज? इन आसान तरीकों से फिर बनाएं नए जैसे