बिना मार्जिन कुर्ती भी हो जाएगी चार-पांच इंच तक लूज, मिलेगा नया और डिजाइनर लुक

Published : Dec 12, 2024, 04:30 PM IST
How-to-lose-tight-kurti-without-margin

सार

क्या आपकी फेवरेट कुर्ती टाइट हो गई है? चिंता मत करो! इस आसान तरीके से बिना मार्जिन वाली कुर्ती को भी 4-5 इंच तक ढीला करके नया डिज़ाइनर लुक दें। जानिए ये सीक्रेट हैक!

लाइफस्टाइल डेस्क: अक्सर ऐसा होता है कि जब हम रेडीमेड कुर्ती लेते हैं, तो उसमें मार्जिन नहीं दिया रहता है। ऐसे में अगर हमारा एक दो किलो वजन भी बढ़ता है, तो यह कुर्ती बॉडी पर फसने लगती है और हम इन कुर्तियों को नहीं पहन पाते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसा आसान तरीका जिससे आप बिना मार्जिन वाली कुर्तियों को भी आसानी से लूज कर सकती हैं और चार-पांच इंच तक ढीली करके एक नई और डिजाइनर ड्रेस बना सकते हैं।

वायरल हो रहा बिना मार्जिन के कुर्ती लूज करने का तरीका

इंस्टाग्राम पर bigboutique10 नाम से बने पेज पर बिना मार्जिन के कुर्ती को ढीला करने का हैक शेयर किया गया है। इस वीडियो में बताया गया है कि कैसे आप तीन से चार इंच तक अपनी टाइट कुर्तियों को ढीला कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुर्ती को बीच में से कट करके तीन भागों में बांटना है। अगर कुर्ती में कोई नेक पैच लगा है, तो इसे निकाल दीजिए। आप कुर्ती से मैचिंग कपड़ा या 2-3 इंच की लेस लेकर इसे कट किए गए हिस्से के बीच में लगाएं। पीछे भी इसी तरीके का पैटर्न फॉलो करें। अगर आप कपड़ा लगा रहे है, तो इसे अंदर से सिलना है और अगर लेस लगाना है, तो इसे आप ऊपर से लगा सकते हैं। इसी तरह से दूसरे साइड भी कपड़ा या लेस लगाकर आप अपनी पुरानी कुर्ती को दो से चार इंच तक लूज कर सकते हैं और इसे एक नया पैटर्न भी दे सकते हैं।

 

 

बिना मार्जिन के कुर्ती को लूज करने के अन्य तरीके

आप कुर्ती की साइड सिलाई को खोल दें। इसमें अपनी पसंद के अनुसार मैचिंग या कंट्रास्टिंग फैब्रिक का एक टुकड़ा भी साइड पैनल के रूप में जोड़कर इसे ढीला कर सकते हैं।

कुर्ती को लूज करने के लिए पीछे एक लंबा कट लगाएं। कट के बीच में स्ट्रैचेबल फैब्रिक का एक पैच लगाकर सिलाई कर दें। यह बैक को एक नया और डिजाइनर लुक देगा।

अगर आपकी कुर्ती के स्लीव्स और कंधे टाइट हो रहे हैं, तो सिलाई खोलकर आप यहां पर भी कंट्रास्ट में फैब्रिक या फिर लेस जोड़कर इसे एक नया लुक दे सकते हैं।

और पढे़ं- Pear body नहीं लगेगी बेडौल, न्यू ईयर पार्टी में पहनें A Line Dress

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन